एक्सप्लोरर

IND vs ENG T20I: भारत की आक्रामक रणनीति से इंग्लैंड का सफाया, सूर्यकुमार ने टॉस के दौरान ही सेट कर दिया था जीत का मंच

IND vs ENG T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत का क्रेडिट कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति और टीम के बेहतरीन प्रदर्शन को जाता है.

Suryakumar On After Winning First T20 Against ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच को सूर्यकुमार यादव की टीम बेहद आसानी से जीतने में सफल रही. जिसके बाद अब भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है. इस शानदार जीत के बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने अपनी बात रखी.

सूर्यकुमार यादव ने तीन स्पिनर खिलाने के साथ अर्शदीप सिंह और हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने यह भी बताया कि पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को कैसे हराया गया.

सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद अपनी रणनीतियों पर बात करते हुए कहा, "टॉस जीतने के बाद जो एनर्जी टीम में थी, उसने मैच की दिशा तय कर दी. गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं को बखूबी लागू किया और मैदान पर जबरदस्त एनर्जी दिखाई. बल्लेबाजी में भी हमे वही उत्साह मिला, जो हमें चाहिए था."

सूर्यकुमार ने तीन स्पिनरों के खेलने को लेकर कहा, "हमने अपनी ताकत पर विश्वास रखा. साउथ अफ्रीका में भी हमने यही रणनीति अपनाई थी. हार्दिक ने नई गेंद से गेंदबाजी की जिम्मेदारी ली, जिससे मुझे अतिरिक्त स्पिनर खिलाने का मौका मिला, और तीनों स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया."

वरुण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "वरुण अपनी तैयारी और साफ सोच के लिए जाने जाते हैं. यही बात उन्हें खास बनाती है." वहीं, अर्शदीप सिंह पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "अर्शदीप ने नई गेंद से गेंदबाजी की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. अनुभव के साथ वह बेहतर होते जा रहे हैं और अतिरिक्त जिम्मेदारी ले रहे हैं."

हेड कोच गौतम गंभीर के बारे में सूर्यकुमार ने कहा, "गौतम भाई हमें पूरी आजादी देते हैं. हम 2024 टी20 वर्ल्ड कप से थोड़ा अलग तरीके से खेलना चाहते हैं और हमारी योजनाएं बिल्कुल स्पष्ट हैं."

भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 132 रनों पर ऑल आउट कर दिया. जोस बटलर (68 रन) को छोड़कर इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों का सामना करने में दिक्कत हुई. जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन (26 रन) और अभिषेक शर्मा (79 रन) की तूफानी पारियों के दम पर 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 7 विकेट से जीतने में सफल रही.

यह भी पढ़ें:
पहले टी20 में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत की तारीफ में पढ़े कसीदे, आक्रामक रवैया देखकर हुए हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget