एक्सप्लोरर

IND vs ENG T20 Squad: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम फाइनल? शमी-संजू के साथ इन्हें मिल सकता है मौका

India vs England T20 Squad: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जल्द ही टीम का ऐलान करेगी. वह मोहम्मद शमी और संजू सैमसन को मौका दे सकती है.

India vs England T20 Squad: भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से टी20 सीरीज का आगाज होगा. इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस सीरीज के लिए जल्द ही टीम की घोषणा करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी ने रोहित शर्मा के साथ मीटिंग की. टीम लगभग फाइनल हो चुकी है. अब जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है. मोहम्मद शमी को वापसी का मौका दिया जा सकता है. वहीं ऋषभ पंत को आराम दिया जा सकता है.

टीम इंडिया टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में संजू सैमसन को मौका दे सकती है. उनके साथ-साथ ध्रुव जुरेल भी बतौर विकेटकीपर बैटर टी20 टीम में शामिल हो सकते हैं. यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी को भी मौका मिल सकती है. टीम इंडिया रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को भी जगह दे सकती है. 

मोहम्मद शमी को मिल सकता है कमबैक का मौका -

शमी काफी वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. वहीं आखिरी वनडे मैच नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. शमी भारत के लिए कई मौकों पर गेम चेंजर साबित हुए हैं. लेकिन वे अभी तक चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. शमी ने हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल के लिए अच्छा परफॉर्म किया था. अब टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं.

ऋषभ पंत को दिया जा सकता है ब्रेक -

बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेट पंत को ब्रेक दे सकती है. वे वनडे टीम और चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का हिस्सा बन सकते हैं. पंत लगातार खेल रहे हैं. लिहाजा वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया जा सकता है. उनकी गैरमौजूदगी में टी20 टीम में सैमसन और जुरेल को मौका दिया जा सकता है.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर.

यह भी पढ़ें : Yuzvendra Chahal Dhanashree: जब चहल ने धनश्री के प्यार में बदला जर्सी नंबर! कोई खिलाड़ी नहीं करता ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget