एक्सप्लोरर

IND vs ENG: चेन्नई की पिच पर सवाल उठाने वालों को स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया जवाब, कहा- पिच में कोई खराबी नहीं थी

स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि भारत के साथ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद चेन्नई की पिच को दोष देना सही नहीं है. उन्होंने साथ ही कहा कि चेन्नई की पिच में कोई खराबी नहीं थी.

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद कई पूर्व इंग्लिश क्रिकेटरों ने पिच को लेकर सवाल खड़े किए थे. अब तेज गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने चेन्नई की पिच पर सवाल उठाने वालों को माकूल जवाब दिया है. ब्रॉड ने कहा है कि भारत के साथ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद चेन्नई की पिच को दोष देना सही नहीं है. उन्होंने साथ ही कहा कि चेन्नई की पिच में कोई खराबी नहीं थी.

स्टुअर्ट ब्रॉड ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा, "हमारे नजरिए से दूसरे टेस्ट मैच की पिच की आलोचना करना सही नहीं है, घरेलू मैदान पर कुछ ऐसे ही मेजबान टीम को मदद मिलती है और आपका यह हक है कि आप इसका लाभ उठाएं. भारतीय टीम ने हमसे अच्छा खेल दिखाया, उनके पास काफी क्षमतावान खिलाड़ी हैं जबकि वो पिच हमारे लिए बिल्कुल अलग थी."

इस तेज गेंदबाज ने आगे कहा, "हमने मैच में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया. चेन्नई की पिच पर हम अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेले. हम नहीं चाहते कि खुद को बहुत ज्यादा इस मैच की वजह से निराश करें, मैच में भारत की टीम ने अच्छा खेल दिखाया."

बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन और इयान बेल ने चेन्नई की पिच को बैटिंग के लिए काफी खराब बताया था. वहीं इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने इसे चुनौतीपूर्ण करार दिया था. स्पिनर्स के लिए मददगार इस पिच पर भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 329 रन बनाए थे और इंग्लैंड को पहली पारी में 134 रनों पर ऑलआउट कर दिया था. इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम 286 रन बना सकी थी. वहीं इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 164 रनों पर ढे़र हो गई थी और भारत ने यह टेस्ट 317 रन से जीत लिया था.

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाना है, जो डे-नाइट टेस्ट मैच होगा. ब्रॉड का मानना है कि गुलाबी गेंद से होने वाले इस मैच में परिस्थितियां इंग्लैंड में पक्ष में रहेंगी.

यह भी पढ़ें- 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर का दावा- भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले आखिरी तेज गेंदबाज होंगे इशांत शर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
LIVE: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget