एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd Test : शुभमन गिल का तीसरे दिन का प्लान तैयार, बोले-'हम उन्हें...'

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंडिया ने जबरदस्त पकड़ बना ली है.अब तीसरे दिन के लिए कप्तान गिल का प्लान भी तैयार है और वो है इंग्लिश बल्लेबाजों को फ्रस्ट्रेट करना.

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त पकड़ बना ली है. कप्तान शुभमन गिल की ऐतिहासिक पारी और भारतीय गेंदबाजों की सटीक शुरुआत ने इंग्लैंड को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है. भारत ने पहली पारी में 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद इंग्लैंड के तीन विकेट सिर्फ 77 रन पर झटक लिए हैं. अब तीसरे दिन के लिए कप्तान गिल का प्लान भी तैयार है और वो है इंग्लिश बल्लेबाजों को 'फ्रस्ट्रेट' करना और एक ही एरिया में गेंदबाजी करना.

"हम उन्हें फ्रस्ट्रेट कर देंगे"

कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे दिन की रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा, "जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, विकेट से मदद मिलनी कम हो जाती है. ऐसे में जरूरी है कि हम ही एक एरिया में लगातार बॉलिंग करें और उन्हें निराश करें. अगर हम उन्हें पूरे मैदान में रन बनाने देंगे, तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल हो जाएगा."

गिल ने आगे कहा कि टीम की कोशिश रहेगी कि इंग्लैंड के बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते रहें और फिर आखिर में गलत शॉट खेलकर आउट होने पर मजबूर हों.

"बचपन की बैटिंग से आया बड़ा स्कोर"

इस टेस्ट में 8 घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी करते हुए 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले शुभमन गिल ने अपनी तकनीक में किए गए बदलावों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि हाल के मैचों में वो 30-40 रन बनाकर आउट हो रहे थे, क्योंकि मैच के दौरान उनका फोकस बार-बार टूट रहा था. उन्होंने कहा, "इस सीरीज में मैंने अपने बेसिक्स पर काम किया है. बचपन में जैसे बैटिंग करता था, वैसे ही खेलने की कोशिश की.मैने ज्यादा स्ट्रेस नहीं लिया. 35-40 के आंकड़े तक पहुंचने या लंबी पारी की चिंता नहीं की, बस हर गेंद को एंजॉय किया और यही फॉर्मूला काम कर गया."

तीसरे दिन भारत का मकसद दबाव बनाकर विकेट लेना

गिल के मुताबिक, इंग्लिश पिचों पर रन बनाना आसान नहीं, लेकिन गेंदबाजों के लिए भी इस पिच पर ज्यादा कुछ नहीं है. ऐसे में टीम इंडिया का प्लान साफ है,एक जैसी लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करके विपक्षी बल्लेबाजों को मानसिक रूप से थकाना और फिर उनसे गलत शॉट खिलवाना.

अब तक जिस तरह से गिल की कप्तानी और बल्लेबाजा दोनों ने कमाल दिखाया है, अगर भारतीय गेंदबाज उनकी रणनीति को अमल में लाते हैं, तो तीसरे दिन इंग्लैंड के लिए मैदान से बचकर निकलना बेहद मुश्किल होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget