एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'जादूगर' जडेजा ने उखाड़े बेयरस्टो के स्टम्प्स, बैटिंग के बाद बॉलिंग में भी दिखाया कमाल

India vs England: इंग्लैंड का चौथा विकेट जॉनी बेयरस्टो के रूप में गिरा. उन्हें रवींद्र जडेजा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

India vs England 1st Test: रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के लिए हैदराबाद टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी कमाल दिखाया है. जडेजा ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में जॉनी बेयरस्टो को शिकार बनाया. बेयरस्टो महज 10 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जडेजा ने बोल्ड कर दिया. भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में पूरी तरह से बैकफुट पर है.

दरअसल इंग्लैंड की दूसरी पारी में बेयरस्टो नंबर 5 पर बैटिंग करने आए. उन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाए और आउट हो गए. टीम इंडिया के लिए 28वां ओवर जडेजा कर रहे थे. इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया. जडेजा ने इंग्लैंड की पहली पारी में ओली पोप, जो रूट और टॉम हार्टली को पवेलियन का रास्ता दिखाया था.

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 40 ओवरों तक 5 विकेट के नुकसान के साथ 172 रन बनाए. ओली पोप 67 रन बनाकर खेल रहे थे. बेन फोक्स 2 रन बनाकर खेल रहे थे. इससे पहले जैक क्रॉली 31 रन बनाकर आउट हुए. बेन डकेट 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जो रूट महज 2 रन ही बना सके. टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया.

बता दें कि जडेजा ने टीम इंडिया के लिए पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 180 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन बनाए. जडेजा की इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 88 रन देकर 3 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें : Ravindra Jadeja: क्यों रवींद्र जडेजा हैं टेस्ट के नंबर वन ऑलराउंडर? आंकड़ों ने खुद कर दिया बयां; इंग्लैंड की बजाई बीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget