एक्सप्लोरर

Ravindra Jadeja: क्यों रवींद्र जडेजा हैं टेस्ट के नंबर वन ऑलराउंडर? आंकड़ों ने खुद कर दिया बयां; इंग्लैंड की बजाई बीन

Test: टेस्ट क्रिकेट में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का बोलबाला है. जडेजा फॉर्मेट में नंबर वन ऑलराउंडर हैं. इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट में जडेजा ने दिखा दिया क्यों वो अव्वल नंबर पर हैं.

Ravindra Jadeja In Test: रविंद्र जडेजा इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला खेल रहे हैं. सीरीज़ के पहले ही मुकाबले में जडेजा ने अंग्रेज़ों को अपनी तलवार की धार दिखा दी. जडेजा ने पहले बॉलिंग और फिर बैटिंग में कमाल किया. मौजूदा वक़्त में जडेजा टेस्ट के नंबर वन ऑलराउंडर हैं. अगर आप जडेजा की पिछली 11 पारियों की बैटिंग देखें तो आप खुद ब खुद समझ जाएंगे कि क्यों उनके सिर पर नंबर वन का ताज सजा हुआ है. 

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में जडेजा ने एक पारी में बॉलिंग करते हुए 3 विकेट झटके. इसके बाद बैटिंग करते हुए उन्होंने 180 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 87 रनों की पारी खेली, जो पारी का हाई स्कोर रहा. अच्छा स्कोर बनाने वाले जड्डू शतक लगाने से चूक गए. उन्होंने अपनी शानदार पारी से भारत को अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद की. 

टेस्ट में खूब चल रहा जडेजा का बल्ला

टेस्ट की पिछली 11 पारियों में जडेजा ने 51.88 के शानदार औसत से 467 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए. वहीं घरेलू सरज़मीं पर टेस्ट खेलते हुए जडेजा ने पिछले तीन सालों की पारियों में क्रमश: 50, 00, 175* 04, 22, 70, 26, 04, 07, 28, 87 रन बनाए हैं.

अब तक ऐसा रहा टेस्ट

जडेजा ने दिसंबर, 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था, जब से अब उन्होंने 68 रेड बॉल मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 99 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 35.94 की औसत से 2804 रन बना लिए हैं. इस दौरान भारतीय ऑलराउंडर ने 3 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 175*  रनों का रहा है. इस बीच जड्डू के बैट से 283 चौके और 58 छक्के निकले हैं. 

इसके अलावा 128 पारियों में बॉलिंग करते हुए जडेजा ने 24.07 की औसत से 275 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. इस दौरान जडेजा ने 12 बार फाइव विकेट हॉल और 12 बार फोर विकेट हॉल अपने नाम किया है. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: बगैर अपील के ही अंपायर ने दे दिया आउट, पाकिस्तान क्रिकेट में हुआ दिलचस्प वाक़या, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget