एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ छा गए रविचंद्रन अश्विन, बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की फिरकी का जादू इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में जमकर चला. अश्विन ने इस सीरीज में 32 विकेट लिए और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए. अश्विन ने अपने करियर में दूसरी बार एक सीरीज में 30 से अधिक विकेट लिए हैं. ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

अहमदाबाद: भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की फिरकी का जादू इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में जमकर चला. अश्विन ने इस सीरीज में 32 विकेट लिए और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए. अश्विन ने अपने करियर में दूसरी बार एक सीरीज में 30 से अधिक विकेट लिए हैं. ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

बता दें कि अश्विन ने इसी सीरीज में 400 टेस्ट विकेट हासिल करने का कारनामा भी किया. कपिल देव, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के बाद अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज हैं. अश्विन ने इस टेस्ट सीरीज में अपने होम ग्राउंड चेन्नई में एक शानदार शतक भी जड़ा था. यह उनके करियर का पांचवा शतक था. अश्विन के ऑलराउंडर प्रदर्शन के कारण भारत ने अंग्रेजों को पटखनी दी.

बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान जो रूट का विकेट हासिल करने के साथ ही अश्विन ने सीरीज में अपना 30वां विकेट पूरा किया. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चार मैच की 8 पारी में अश्विन ने 32 विकेट चटकाए. अश्विन ने अपने करियर में 30 बार एक पारी में पांच विकेट चटकाने का कारनामा भी इसी टेस्ट में किया.

भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से पराजित किया. इसके साथ ही भारत ने जून में लॉर्ड्स के मैदान पर होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में होगा. सीरीज जीत के साथ ही भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget