एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज में लागू नहीं होगा कड़ा बायो बबल, ईसीबी ने बताई वजह

IND Vs ENG: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत-इंग्लैंड सीरीज में कड़ा बायो बबल लागू करने से इंकार किया है. ईसीबी का मानना है कि खिलाड़ियों का मानसिक स्वास्थ्य बायो बबल से प्रभावित हो रहा है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड और भारत के बीच चार अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है. टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया हालांकि कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि सीरीज में किसी तरह के बदलाव से इंकार किया है. ईसीबी का कहना है कि कोरोना के मामले आने के बावजूद टेस्ट सीरीज के लिए कड़ा बायो बबल नहीं बनाया जाएगा.

डरहम में अभ्यास मैच से पहले भारतीय टीम में कोरोना संक्रमण के दो मामले पाये गए. वहीं इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में दूसरे दर्जे की टीम उतारनी पड़ी क्योंकि उसके कई प्रमुख खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में पॉजिटिव पाये गए थे.

इंग्लैंड में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिली है. ब्रिटेन में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 42000 से अधिक मामले पाये गए. ईसीबी ने हालांकि खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित माहौल मुहैया करवाने का भरोसा दिया है.

पहले से अलग हैं हालात

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल की तुलना में हालात को अलग बताया है. हैरीसन ने कहा, ''कोरोना से निपटने के मामले में छह महीने या साल भर पहले से अब हालात अलग हैं. हम इसके साथ जीना सीख रहे हैं. लोगों के लिये बायो बबल की बजाय सुरक्षित माहौल तैयार कर रहे हैं.''

ईसीबी का मानना है कि बायो बबल से खिलाड़ियों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. हैरीसन ने कहा, ''खिलाड़ी बायो बबल से तंग आ चुके हैं. इससे खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है. हमें कोरोना से निपटना सीखना होगा. निकट भविष्य में इसके साथ ही जीना है. हम प्रोटोकॉल का पूरा पालन करेंगे.''

प्रैक्टिस मैच से पहले कोविड पॉजिटिव पाए गए भारतीय खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर में किसी तरह का गंभीर लक्षण नहीं मिला है. इन दोनों मेंबर्स को हालांकि आइसोलेशन में रखा गया है और कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही टीम कैंप के साथ जुड़ने की इजाजत दी जाएगी.

WI Vs AUS: स्टार्क ने खोला कामयाबी का राज, बताया रसेल को किस तरीके से रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget