एक्सप्लोरर

'इतनी जल्दी किस बात की...' माइकल वॉन और पॉल फारब्रेस ने जोफ्रा आर्चर की वापसी पर क्यों दिया इतना बड़ा बयान ?

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चार साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी की है लेकिन माइकल वॉन और ससेक्स के हेड कोच पॉल फारब्रेस जोफ्रा की भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वापसी के खिलाफ है.

IND vs ENG Test Series : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने  चार साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी की है, लेकिन उनकी फिटनेस और फॉर्म को लेकर अब भी बहस बनी हुई है. भारत के खिलाफ 2 जुलाई से एजबेस्टन में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले ही यह चर्चा सुर्खियों में है कि क्या जोफ्रा को भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए या नहीं.

पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन और ससेक्स के हेड कोच पॉल फारब्रेस जोफ्रा की टीम में वापसी करने के खिलाफ हैं. फिलहाल दोनों ही इसे जल्दबाजी मान रहे हैं. वॉन और पॉल का मानना है कि जोफ्रा को अभी  कुछ और वक्त दिया जाना चाहिए ताकि वह पूरी तरह से मैच खेलने के लिए फिट हो सकें.

माइकल वॉन ने कहा,“एक मैच से तय नहीं होती टेस्ट की तैयारी”

जोफ्रा आर्चर ने रविवार को डरहम के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप खेलकर अपनी वापसी का ऐलान किया था. जोफ्रा ने ससेक्स के लिए खेलते हुए 18 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया था. यह उनका पहला फर्स्ट क्लास मैच था जो उन्होंने 2021 के बाद खेला है. इंग्लैंड के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने पहले ही यह घोषणा कर चुके थे कि अगर जोफ्रा काउंटी चैंपियनशिप का यह मुकाबला खेलते हैं, तो वह भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.

हालांकि माइकल वॉन इस बात से बिलकुल सहमत नहीं हैं. बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पर बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा, “चार साल बाद लौटे खिलाड़ी को सिर्फ एक काउंटी मैच के प्रदर्शन के आधार पर सीधे टेस्ट टीम में शामिल करना बिलकुल सही फैसला नहीं है.माना डरहम के खिलाफ जोफ्रा ने बेहतरीन संतुलन के साथ गेंदबाजी की, लेकिन टेस्ट क्रिकेट का खेल काउंटी क्रिकेट से बिल्कुल अलग होता है,”


वॉन का मानना है कि आर्चर को अभी एक और चार दिवसीय मैच खेलने देना चाहिए ताकि वह बेहतर लय में लौट सकें और फिर इसके बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में 5वें दिन कभी नहीं हुआ इतना बड़ा रन चेज, ऑस्ट्रेलिया तोड़ेगा 116 साल पुराना रिकॉर्ड
टेस्ट में 5वें दिन कभी नहीं हुआ इतना बड़ा रन चेज, ऑस्ट्रेलिया तोड़ेगा 116 साल पुराना रिकॉर्ड
सात गेंद में पिटवा दिए लगातार 7 छक्के, ऐसी पिटाई जिंदगी भर नहीं भूलेंगे क्रुणाल पांड्या
7 गेंद में पिटवा दिए लगातार 7 छक्के, ऐसी पिटाई कभी नहीं भूलेंगे क्रुणाल पांड्या
हांगकांग सिक्सेस में हारा भारत, तो पाकिस्तानी PM ने दी बधाई; हो गए ट्रोल
हांगकांग सिक्सेस में हारा भारत, तो पाकिस्तानी PM ने दी बधाई; हो गए ट्रोल
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
Mutton Pickle Recipe: बकरे का अचार कैसे बनता है, नॉनवेज लवर नोट कर लें रेसिपी
बकरे का अचार कैसे बनता है, नॉनवेज लवर नोट कर लें रेसिपी
Embed widget