एक्सप्लोरर

IND vs ENG First Test : हेडिंग्ले टेस्ट में ऐतिहासिक जीत से बस एक कदम दूर टीम इंडिया, लीड्स में 126 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड देख डर जाएगी इंग्लैंड

भारत ने हेडिंग्ले टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड को 371 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो यह रनचेज असंभव माना जा रहा है.आइए जानते हैं लीड्स के रिकॉर्ड्स क्या कहते हैं.

IND vs ENG First Test : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मैच को पूरी तरह अपनी पकड़ में ले लिया है. लीड्स टेस्ट के चौथे दिन भारत ने दूसरी पारी में 364 रन बनाकर ऑलआउट होने के बाद इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया है. लीड्स का इतिहास देखे तो आंकड़ों के लिहाज से यह टारगेट इंग्लैंड के लिए लगभग असंभव नजर आ रहा है. लीड्स के 126 साल के टेस्ट इतिहास में इतने बड़े स्कोर का पीछा लगभग नामुमकिन रहा है.
 
राहुल और पंत की सेंचुरी से पलटा मैच का रूख

चौथे दिन के खेल में केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया है. राहुल ने 247 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 137 रन बनाए, जबकि पंत ने 118 रन की पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए. दोनों बल्लेबाजो ने 195 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

शुभमन गिल इस पारी में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन राहुल और पंत ने मोर्चा संभालते हुए भारत की दूसरी पारी को 364 रन तक पहुंचाया और इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दे डाला.

शुभमन गिल के पास सुनहरा मौका

टीम इंडिया की कमान इस बार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में हैं. गिल के पास इंग्लैंड में टेस्ट जीत दर्ज करने वाले कप्तानों की सूची में अपना नाम दर्ज कराने का सुनहरा मौका है. अगर भारत यह मैच जीतता है तो गिल इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे युवा कप्तानों में से एक बन जाएंगे.

हेडिंग्ले का इतिहास 

हेडिंग्ले के इतिहास पर नजर डालें तो 371 रन का लक्ष्य हासिल करना लगभग नामुमकिन है. पिछले 126 सालों में यहां खेले गए 82 टेस्ट मैचों में सिर्फ एक बार ही किसी टीम ने 370 से ज्यादा रन चेज किए हैं.यह कारनामा डॉन ब्रैडमैन की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने 1948 में किया था जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 404/3 रन बनाकर जीत हासिल की थी.

उसके बाद कुछ अन्य ऐतिहासिक रन चेज इस प्रकार हैं,

1948 में ऑस्ट्रेलिया ने 404/3 रन बनाकर इंग्लैंड को हराया था.
2019 में इंग्लैंड ने 362/9 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज की.
2017 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 322/5 रन चेज किए.
2001 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 315/4 रन बनाए.
2022 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 296/3 रन से जीत हासिल की.
2023 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 254/7 रन बनाकर मुकाबला जीता था.
1982 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 219/7 रन बनाए थे.

 

भारत ने पहली पारी में 6 रन की बढ़त ली थी, और अब इंग्लैंड को 371 रन बनाने हैं. क्रिकेट के रिकॉर्ड्स देखें तो यह चेज बेहद मुश्किल है. ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या शुभमन गिल की अगुवाई में भारत पहली जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाएगा, या फिर इंग्लैंड कोई चमत्कार कर इतिहास बदल देगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
IND vs NZ 1st T20I Highlights: भारत ने रचा इतिहास, 226 का पीछा करते हुए दर्ज की जीत; नमन धीर ने लगाया विजयी 'सिक्स'
Highlights: भारत ने रचा इतिहास, 226 का पीछा करते हुए दर्ज की जीत; नमन धीर ने लगाया विजयी 'सिक्स'
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया छक्कों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया छक्कों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़; नमन धीर ने पलटी बाजी
क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़; नमन धीर ने पलटी बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
Embed widget