एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले जानिए कैसा है दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपनी पिछली टेस्ट सीरीज जीतने के बाद आमने-सामने होंगी. भारत को जहां इंग्लैंड में पिछले साल टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला चुकाना है वहीं इंग्लैंड के लिए भारत को उसकी सरजमीं पर हराना श्रीलंका के मुकाबले काफी कठिन चुनौती होगी. जानें दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड.

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपनी पिछली टेस्ट सीरीज जीतने के बाद आमने-सामने होंगी. भारत को जहां इंग्लैंड में पिछले साल टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला चुकाना है वहीं इंग्लैंड के लिए भारत को उसकी सरजमीं पर हराना श्रीलंका के मुकाबले काफी कठिन चुनौती होगी.

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक हुए कुल टेस्ट मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी है. हालांकि कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो बेहद दिलचस्प हैं और दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों की कहानी कहते हैं. दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 60 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें 19 टेस्ट मैच में भारत को जीत मिली है तो वहीं 13 टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम जीतने में सफल रही है. इसके अलावा 28 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं.

दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच काफी रोमांचक होता है. बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने हाल ही में श्रीलंका को उनकी ही धरती पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में हराया है तो वहीं भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही है. दोनों टीमें अपने पिछले टेस्ट सीरीज में जीतकर आई है. ऐसे में फैन्स और क्रिकेट पंडितों के लिए यह टेस्ट मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 मैच खेले हैं और इस दौरान 53 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2535 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 13 अर्धशतक शामिल है. इंग्लैंड की ओर से एलिस्टर कुक ने भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. कुक ने 38 टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेले हैं और इस दौरान 2431 रन बनाए हैं. एलिस्टर कुक ने भारत के खिलाफ टेस्ट में कुल 7 शतक और 9 अर्धशतक जमाए हैं.

सबसे ज्यादा शतक भारत-इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़, तेंदुलकर और कुक के नाम है. सभी ने 7-7 शतक भारत-इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में जमाए हैं.

सर्वोच्च टीम स्कोर भारत-इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च टीम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम है. भारत ने 2016 में चेन्नई टेस्ट मैच के दौरान 759 रन 7 विकेट पर बनाए थे. बात करें इंग्लैंड की तो इंग्लैंड टीम ने 2011 में बर्मिंघम टेस्ट मैच के दौरान 710 का स्कोर खड़ा किया था.

न्यूनतम टीम स्कोर इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट क्रिकेट के दौरान सबसे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम भारत है. भारतीय टीम 1974 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर केवल 42 रन पर आउट हो गई थी. इसके अलावा इंग्लैंड की टीम का न्यूनतम टीम स्कोर 101 रन है जो 1971 में ओवल टेस्ट मैच में दर्ज हुआ था. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की टीम 9 बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में 100 से कम रन पर ऑलआउट हुई है.

एक पारी में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के ग्राहम गूच  हैं. गूच ने 1990 में लॉर्ड्स के मैदान पर भारत के खिलाफ 333 रन की पारी खेली थी. भारत की ओर से 303 रन करूण नायर ने 2016 में चेन्नई टेस्ट मैच के दौरान बनाए थे.

सबसे ज्यादा विकेट सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन के नाम हैं. एंडरसन ने भारत के खिलाफ अबतक 27 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 110 विकेट लेने में सफल रहे हैं. भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट भागवत सुब्रमण्य चंद्रशेखर के नाम है. चंद्रशेखर ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 टेस्ट मैच खेले और 95 विकेट लेने में सफल रहे हैं.

सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल करने का रिकॉर्ड भारत-इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड भागवत सुब्रमण्य चंद्रशेखर के नाम हैं. चंद्रशेखर ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है. वहीं इंग्लैंड के लिए ऐसा कारनामा इयान बॉथम ने किया है. बॉथम ने 6 बार एक पारी में 5 विकेट चटकाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget