एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: आखिरी मैच में इंडिया को बदलना होगा गेम प्लान, विराट कोहली से शतक की उम्मीद

IND Vs ENG 3rd ODI Preview: इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाना है. फिलहाल दोनों देशों के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.

IND Vs ENG 3rd ODI Preview: इंडिया और इंग्लैंड के बीच पुणे में तीन मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 336 का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. आखिरी मैच में टीम इंडिया को नई रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा.

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी समस्या दोनों मैचों में इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी को आउट नहीं कर पाना रही. इसके अलावा कुलदीप यादव और क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी ने भी इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी. बेयरस्टो और स्टोक्स ने स्पिनर्स के खिलाफ जमकर रन बनाए.

भारतीय कप्तान विराट कोहली को रविंद्र जडेजा की इतनी कमी कभी महसूस नहीं हुई होगी जितनी पिछले मैच में. गेंदबाजी में कुलदीप ने आठ छक्के गंवाये जो किसी भी भारतीय गेंदबाज से ज्यादा हैं. उन्होंने दूसरे मैच में 84 और पहले में 64 रन दिये थे. वहीं क्रुणाल ने छह ओवर में 12 की औसत से 72 रन दे डाले.

ऐसे में इन दोनों की जगह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को उतारा जा सकता है. चहल भले ही सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है लेकिन कोहली के पास कोई विकल्प भी नहीं है.

कोहली से शतक की उम्मीद

बल्लेबाजी में 336 रन का स्कोर खराब नहीं था लेकिन बल्लेबाजी की शैली में बदलाव की जरूरत है. भारतीय टीम आखिरी 15 ओवर में तेजी से खेलने पर भरोसा करती आई है. कई बार यह दांव चल जाता है लेकिन विश्व चैम्पियन इंग्लैंड ने दिखा दिया है कि मददगार पिच पर शुरू से ही हमला बोलना सही रहता है.

इससे बाद में ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या जैसे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिल जाता है. कप्तान कोहली ने दोनों मैच में अर्धशतक बनाया लेकिन उनसे शतक की उम्मीद है. कोहली ने आखिरी एक दिवसीय शतक अगस्त 2019 में बनाया था. हार्दिक फिनिशर की भूमिका में होंगे लेकिन हाल ही में संपन्न टी20 सीरीज को छोड़कर उन्होंने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है. टीम मैनेजमेंट को इस पर विचार करना होगा.

तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार के साथ यॉर्कर विशेषज्ञ टी नटराजन को उतारा जा सकता है. वैसे शार्दुल ठाकुर फॉर्म में हैं लेकिन उन्हें आराम देने पर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा में से एक के लिये जगह बनती है .

दूसरी ओर इंग्लैंड के हौसले इस जीत से बढे हैं और बेन स्टोक्स का फॉर्म में आना राहत की बात है. इंग्लैंड की टीम में आखिरी मुकाबले में सैम बिलिंग्स की वापसी हो सकती है. बिलिंग्स चोट की वजह से दूसरे वनडे से बाहर रहे थे. बिलिंग्स को डेविड मलान के स्थान पर प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा.

टीमें :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेट कीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर में से.

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड, जैक बॉल, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान में से.

World Cup Super League: दूसरे वनडे में हार की टीम इंडिया को चुकानी पड़ी है भारी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget