एक्सप्लोरर

IND vs ENG: चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रहा है शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े

एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से में तीन जीत आई हैं.

India vs England: चेन्नई का एम ए चिदंबरम स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों की मेजबानी करेगा. इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का शानदार रिकॉर्ड रहा है. भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरुआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा.

एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से में तीन जीत आई हैं. वहीं, दोनों टीमों के बीच 1982 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था.

भारत ने पिछली बार यहां इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में टेस्ट मैच खेला था, जब उसने पारी और 75 रन से शानदार जीत दर्ज की थी. उस मैच में करुण नायर ने तिहरा शतक लगाया था और वह वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे.

इंग्लैंड ने उस मैच में पहली पारी में 477 रनों का स्कोर बनाया था. इसमें मोइन अली के 146 और जो रूट के 88 रन शामिल थे. इसके जवाब में भारत ने सात विकेट पर 759 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी. भारत का अब तक का यह सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है. भारत की ओर से नायर ने नाबाद 303 और केएल राहुल ने 199 रन बनाए थे. इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 202 रन ही बना सकी थी.

भारत ने चेपक मैदान पर अब तक कुल 32 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने 14 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि छह हारे हैं और 11 ड्रॉ रहा हैं. वहीं इस मैदान पर 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया टेस्ट मैच टाई रहा था.

यह भी पढ़ें- 

इंग्लैंड ने 107 साल बाद विदेशी धरती पर जीते लगातार पांच टेस्ट, क्या टीम इंडिया रोक पाएगी विजयी रथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget