एक्सप्लोरर

'कन्कशन सब्सटीट्यूट' पर जमकर हुआ था विवाद, आखिरकार गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी; दे डाला बड़ा बयान

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीत ली. इस जीत के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 'कन्कशन सब्सटीट्यूट' पर अपनी चुप्पी तोड़ी.

Gautam Gambhir on Concussion Substitute: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है. भारत इस सीरीज को 4-1 से जीतने में सफल रहा. पांचवें टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराया. इस जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आखिरकार 'कन्कशन सब्सटीट्यूट' विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मैच में शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को कनकशन सब्सटीट्यूट के तौर पर उतारा गया था. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन समेत कई क्रिकेट क्रिटिक ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे.

क्या है पूरा मामला?
चौथे टी20 में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के सिर पर गेंद लग गई थी, जिसके कारण वह मैच में आगे नहीं खेल पाए थे. नियमों के अनुसार भारत ने उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया. इंग्लैंड की टीम और केविन पीटरसन ने इस फैसले पर नाराजगी जताई और इसे भारत का 'रणनीतिक कदम' बताया.

केविन पीटरसन का मानना था कि भारत ने कनकशन सब्स्टीट्यूट के नियमों का फायदा उठाया. उन्होंने कहा कि दुबे की जगह राणा को शामिल करना 'लाइक-टू-लाइक' रिप्लेसमेंट नहीं था, बल्कि इससे भारत को गेंदबाजी में अतिरिक्त विकल्प मिल गया.

गंभीर ने दिया करारा जवाब
सीरीज खत्म होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर जब गौतम गंभीर से इस विवाद पर सवाल किया गया, तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "अगर वो (हर्षित राणा) खेलता, तो आज चार ओवर जरूर फेंकता!"

गौतम गंभीर ने इस पूरे विवाद को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. इसके अलावा उन्होंने इस पूरे विवाद को बेवजह का मुद्दा बताया और कहा कि क्रिकेट में इस तरह की चर्चाएं हमेशा होती रहती हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का नतीजा

  • 22 जनवरी 2025: भारत 7 विकेट से जीता (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
  • 25 जनवरी 2025: भारत 2 विकेट से जीता (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 28 जनवरी 2025: इंग्लैंड 26 रन से जीता (निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट)
  • 31 जनवरी 2025: भारत 15 रन से जीता (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे)
  • 02 फरवरी 2025: भारत 150 रन से जीता (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

यह भी पढ़ें:
क्या टीम इंडिया में पड़ चुकी है फूट? गौतम गंभीर ने बताया असली सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget