एक्सप्लोरर

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग इलेवन, देखें किसे किया बाहर

IND vs ENG Dharamshala: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. इंग्लैंड ने इसमें एक बदलाव किया है.

IND vs ENG Dharamshala: इंग्लैंड ने धर्मशाला टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव भी किया है. मार्क वुड की वापसी हुई है. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला गुरुवार से धर्मशाला में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. अब आखिरी मैच खेला जाएगा. बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड ने मैच से पहले काफी पसीना बहाया है.

इंग्लैंड ने बुधवार को प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया. टीम ने ओली रॉबिन्सनर को ब्रेक दिया है. उनकी जगह मार्क वुड की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. वुड इस सीरीज में अभी तक दो ही मैच खेल पाए हैं. वे रांची टेस्ट का हिस्सा नहीं थे. वुड ने भारत के खिलाफ हैदराबाद और राजकोट में मैच खेला था. उन्होंने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट भी झटके थे. हालांकि इसके अलावा विकेट नहीं ले पाए.

रॉबिन्सन की बात करें तो उन्हें भारत के खिलाफ अभी तक इस सीरीज में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है. रॉबिन्सन रांची टेस्ट में खेले थे. उन्होंने इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ा था. हालांकि विकेट एक भी नहीं ले पाए थे. अब इंग्लैंड की धर्मशाला में बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी.

बता दें कि इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 28 रनों से जीत दर्ज की थी. यह मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था. इसके बाद भारत ने लगातार तीन मैच जीते. टीम इंडिया ने दूसरा टेस्ट 106 रनों से जीता था. इसके बाद तीसरे टेस्ट में 434 रनों से जीत दर्ज की. रोहित की कप्तानी वाली टीम ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता था. अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा.

भारत के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन - जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, टॉम हार्टली, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर

यह भी पढ़ें : Rohit Sharma PC: आक्रामक रवैये पर अब रोहित शर्मा ने बेन डकेट को दिया करारा जवाब, बोले- हमारी टीम में ऋषभ पंत...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
IND vs NZ 3rd T20I Live Score: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
LIVE: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget