एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत के खिलाफ मैच के लिए हैदराबाद पहुंची इंग्लैंड क्रिकेट टीम, देखें कैसे हुआ स्वागत

India vs England: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में मैच खेला जाना है. इसके लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम हैदराबाद पहुंच गई है.

India vs England 1st Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम हैदराबाद पहुंच गई है. उसका यहां भारत से सामना होना है. भारत और इंग्लैंड की टीमें राजीव गांधी स्टेडियम में 25 जनवरी से टेस्ट मैच खेलेंगी. इंग्लैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है. इसमें टीम की यात्रा को दिखाया गया है. खिलाड़ियों का हैदराबाद पहुंचने के बाद खास अंदाज में स्वागत हुआ. बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम जल्द ही प्रैक्टिस शुरू करेगी. 

दरअसल इंग्लैंड क्रिकेट ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें खिलाड़ियों के एयरपोर्ट से होटल पहुंचने तक की यात्रा को दिखाया गया है. स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम रविवार रात हैदराबाद पहुंची है. खिलाड़ियों का होटल में तिलक लगाकर स्वागत किया गया. इस वीडियो पोस्ट पर फैंस ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है.

इंग्लैंड के लिए भारत को टक्कर देना आसान नहीं होगा. टीम इंडिया होम ग्राउंड पर मैच खेलेगी. इसका उसे कुछ हद तक फायदा मिलेगा. इंग्लैंड के पास जो रूट और जॉनी बेयरस्टो जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. इनका विदेशी जमीन पर भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है. टीम ने बेन डकेट और जैक क्राउली को भी टीम में जगह दी है. इंग्लैंड का बॉलिंग अटैक काफी मजबूत है. उसके पास जेम्स एंडरसन और मार्क वुड जैसे घातक गेंदबाज हैं. जैक लीच भी टीम का हिस्सा हैं.

बता दें कि भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से खेला जाएगा. इस सीरीज में पांच मैच खेले जाने हैं. सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में आयोजित होगा. यह 7 मार्च से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: भारत दौरे पर सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे जो रूट, विराट कोहली भी खास लिस्ट में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
'ओवरऑल फिटनेस पर ध्यान दें', लक्ष्मण की वैभव सूर्यवंशी को नसीहत
'ओवरऑल फिटनेस पर ध्यान दें', लक्ष्मण की वैभव सूर्यवंशी को नसीहत
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मुकाबला? जानिए पूरी डिटेल
वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मुकाबला? जानिए पूरी डिटेल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget