एक्सप्लोरर

IND vs ENG: खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत के बचाव में उतरे दिनेश कार्तिक, बोले- पंत को समय देने की जरूरत

Dinesh Karthik Statement: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. इसकी वजह से उनकी आलोचना हो रही है.

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में करारी शिकस्त मिलने के बाद टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाजों की आलोचना हो रही है. टीम के ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) फॉर्म में लौट आए हैं. दूसरे टेस्ट में केएल राहुल (KL Rahul) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भी फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए. लेकिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. इसे लेकर लगातार फैंस उनके प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में दिग्गज क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने ऋषभ पंत को सपोर्ट किया है.

तीनों मैच में फ्लॉप रहे हैं पंत 

इंग्लैंड के खिलाफ अब तक तीनों मैचों में ऋषभ पंत पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. अब तक तीनों मैचों में उनका सर्वाधिक स्कोर 37 रहा है. तीसरे टेस्ट मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 1 रन बनाया था. दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने पहली और दूसरी पारी में क्रमशः 37 और 22 रन बनाए थे. पहले टेस्ट मैच में उन्होंने एक पारी में 25 रन बनाए थे.

क्या बोले दिनेश कार्तिक?

दिनेश कार्तिक ने कहा कि ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ तेजी से रन बनाने के चक्कर में अपने विकेट गंवाए. उन्हें थोड़ा वक्त दिया जाना चाहिए ताकि वे परिस्थितियों को समझकर बेहतर प्रदर्शन कर सकें. दिनेश कार्तिक का मानना है कि ऋषभ पंत मैच विनर हैं और जल्द ही वह वापसी कर टीम इंडिया के लिए बड़ी पारी खेलेंगे. कार्तिक ने कहा कि ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें संभलकर खेलने की जरूरत है. 

पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने पंत को लेकर यह कहा 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता का मानना है कि ऋषभ पंत को अपने शॉट सिलेक्शन में बदलाव करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत में मैच का रुख पलटने का माद्दा है और ऐसे में उन्हें बल्लेबाजी करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वह हर गेंद पर शार्ट ना लगाएं. 

2 सितंबर से शुरू होगा अगला मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 2 सितंबर से ओवल में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने अपनी टीम में कुछ बदलाव किए हैं और उम्मीद है कि इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी अगले मैच के लिए बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. कप्तान कोहली को तमाम दिग्गज अगले मैच में आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः Dale Steyn Retirement: साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज डेल स्टेन ने क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें इसकी सभी जरूरी डिटेल्स
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें सभी डिटेल्स
टीम इंडिया का नया हेड कोच, इंग्लैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर नहीं; इस दिग्गज को मिलेगी जिम्मेदारी
टीम इंडिया का नया हेड कोच, इंग्लैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर नहीं; इस दिग्गज को मिलेगी जिम्मेदारी
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
क्या अब कभी टीम इंडिया में नहीं लौटेंगे संजू सैमसन? जिम्बाब्वे टूर का क्या है पूरा सच; यहां जानें
क्या अब कभी टीम इंडिया में नहीं लौटेंगे संजू सैमसन? जिम्बाब्वे टूर का क्या है पूरा सच

वीडियोज

Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget