एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: आखिरी टेस्ट के लिए पिच में होगा बदलाव, देखने को मिल सकता है बड़ा स्कोर

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट के लिए पिच में बदलाव होना तय है. तीसरा टेस्ट दो दिन में खत्म होने की वजह से बीसीसीआई सवालों के घेरे में है. इसलिए बीसीसीआई विवाद को और नहीं बढ़ाना चाहती है और चार मैच से शुरू होने वाले टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच मिलेगी.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 मार्च से खेला जाना है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. तीसरा टेस्ट मैच दो दिन में खत्म होने की वजह से इस मैदान की पिच निशाने पर है. लेकिन आखिरी टेस्ट में पिच में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच बल्लेबाजी के मददगार होगी और यहां बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है.

दरअसल, पिछले दोनों टेस्ट की पिच को लेकर काफी सवाल उठे हैं. तीसरा टेस्ट मैच दो दिन में खत्म होने की वजह से आईसीसी की कार्रवाई का खतरा भी मंडरा रहा है. लेकिन माना जा रहा है कि बीसीसीआई आखिरी टेस्ट की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार बनाएगा और इससे आईसीसी से गंभीर सजा मिलने की आशंका भी कम हो जाएगी.

भारत चार टेस्ट की सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए उसे लार्ड्स में 18-22 जून तक होने वाले अंतिम टेस्ट को सिर्फ ड्रॉ कराना होगा. एक और स्पिन की अनुकूल पिच की संभावना कम है क्योंकि घरेलू टीम पिच को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती.

टीम इंडिया में होगा बदलाव

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ''अच्छी पिच की उम्मीद है जो ठोस रहेगी और समान उछाल मिलेगा. यह बल्लेबाजी के अनुकूल होगी और यह पारंपरिक लाल गेंद का टेस्ट मैच होगा इसलिए यहां चार से आठ मार्च तक होने वाले मुकाबले में काफी बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है.''

अगले टेस्ट में टीम इंडिया में बदलाव भी देखने को मिलेगा. तीन स्पिनर्स का खेला जाना तय है. जसप्रीत बुमराह हालांकि आखिरी टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. बुमराह के स्थान पर मोहम्मद सिराज या फिर उमेश यादव में से किसी एक गेंदबाज को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा.

Vijay Hazare Trophy: शिखर धवन ने की फॉर्म में वापसी, शानदार शतक जड़ दिलाई दिल्ली को जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget