एक्सप्लोरर

T20 WC 2022: सेमीफाइनल हारने के बाद रोहित शर्मा का हो गया था बुरा हाल, ड्रेसिंग रूम में साथी खिलाड़ियों ने दिया सहारा

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल हारने के बाद रोहित शर्मा पूरी तरह टूट गए थे. उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें ड्रेसिंग रूम में सहारा दिया.

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम की हार से करोड़ों प्रशंसकों का दिल टूट गया. टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में 10 विकटों से करारी हार झेली. इस हार के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बुरा हाल हो गया था. हार का फैसला होते ही रोहित शर्मा अपने आप को संभाल नहीं पाए थे. यहां तक की रोहित को ड्रेसिंग रूम में उनके साथी खिलाड़ियों से सहारा दिया था.

मैदान पर ही छलक आए थे आंसू

मैच खत्म होने के बाद मैदान पर ही रोहित शर्मा के आंसू छलक आए थे. जिस वक़्त मैच का नतीजा सामने आया, तब रोहित स्टैंड्स में बैठे थे और वहां से उनकी आंखों में साफ आंसू दिखाई दे रहे थे. इसके बाद ड्रेसिंग में जाने के बाद रोहित शर्मा एक दम टूटे हुए दिखाई दिए. साथी खिलाड़ियों ने कहा कि इससे पहले रोहित शर्मा पहले कभी इस हाल में नहीं देखा.

खिलाड़ियों को कहा शुक्रिया

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टीम को स्पीच दी. इसमें उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी मेहनत पर गर्व होना चाहिए. टीम ने काफी अच्छा खेला. इसके बाद रोहित शर्मा ने भी टीम के खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया.

हेल्स और बटलर ने किया कारनामा

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करके इंग्लैंड के सामने 169 रनों का टारगेट रखा. रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज़ों ने बिना विकेट गवाए मैच अपने नाम कर लिया. इसमें इंग्लिश कप्तान जॉस बटलर ने 49 गेंदों में 80 और उनके साथी बल्लेबाड़ एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली. बटलर की पारी में 9 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वहीं, एलेक्स हेल्स की पारी में 4 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.

 

ये भी पढ़ें....

Sonam Yadav Cricketer: मजदूर की बेटी सोनम यादव का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, पिता फैक्ट्री में करते हैं काम...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget