एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 500 टेस्ट विकेट लेने वाला भारतीय क्रिकेटर इंग्लैंड की उड़ाएगा धज्जियां, जानिए कैसे

IND vs ENG: धर्मशाला में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले रवि अश्विन को अपने सौवें टेस्ट मैच में परिवार का साथ मिला.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच आज यानी 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जा रहा है, जिसमें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारत इस सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए पांचवें टेस्ट मैच को भी जीतना चाहेगा. इसी मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन अपने शानदार करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे होंगे. रवि अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 99 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने अभी तक 23.91 की शानदार औसत से 507 विकेट झटके हैं. इस 100वें मैच को खास बनाने के लिए उनका परिवार उनके साथ देने पहुंचा.

रवि अश्विन के लिए भावुक लम्हा

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम मैदान पर नजर आई और विशेष रूप से सभी खिलाड़ियों को रवि अश्विन के लिए सम्मान प्रकट करते देखा गया. अश्विन अपनी पत्नी प्रीति नारायण और दोनों बेटियों के साथ दिखाई दिए. यह भावुक लम्हा भारतीय स्पिन गेंदबाजी के मास्टरमाइंड रवि अश्विन का मनोबल बढ़ा रहा होगा. रवि अश्विन और प्रीति नारायण ने साल 2011 में शादी रचाई थी और तभी से दोनों साथ हैं और धर्मशाला में उनका साथ होना अश्विन को एक बार फिर इंग्लैंड की धज्जियां उधेड़ने में मदद करेगा.

प्रीति, रवि अश्विन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहती हैं कि उन दोनों ने अश्विन के डेब्यू के कुछ ही दिनों बाद शादी रचाई थी और ये 99 टेस्ट मैचों का सफर न जाने कैसे निकल गया. प्रीति का जीवन भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है क्योंकि शादी के तुरंत बाद वो अश्विन के साथ कोलकाता चली गई थीं, जहां उन्हें वेस्टइंडीज के साथ मैच खेलना था. प्रीति ने उस लम्हे के बारे में भी बताया जब शादी के समय उन्हें बाकी फोटोग्राफर दिख रहे थे, लेकिन वही नहीं दिखा रहा था, जिसे उन्होंने तस्वीरें खींचने के पैसे दिए थे.

अश्विन इस सीरीज में अभी तक 4 मैचों में 17 विकेट चटका चुके हैं और परिवार का साथ होना धर्मशाला के मैदान पर अश्विन का मनोबल बढ़ाएगा, जिससे वो अपने टेस्ट करियर में 36वीं बार 5-विकेट हॉल हासिल करने की कोशिश करेंगे. यह देखने योग्य बात होगी कि इस मैदान पर उनकी फिरकी कितनी कारगर रह पाती है.

यह भी देखें: ISPL: सचिन तेंदुलकर ने आमिर हुसैन लोन का किया सम्मान, दिव्यांग क्रिकेटर से एक्सचेंज की जर्सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget