एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: जो रूट ने किया खुलासा, क्या चोटिल क्रिस वोक्स आज आखिरी दिन बल्लेबाजी करेंगे? जान लीजिए

क्रिस वोक्स कंधे की चोट से परेशान हैं, लेकिन जो रूट ने साफ किया है कि जरूरत पड़ी तो वह बल्लेबाजी करने को तैयार हैं. जानिए इंग्लैंड के प्लान और रूट की रणनीति से जुड़ी पूरी अपडेट

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच केनिंग्टन ओवल में जारी पांचवां टेस्ट अब अपने निर्णायक मोड़ पर है. इंग्लैंड को जीत के लिए कुछ रनों की दरकार है जबकि भारत को चमत्कारी गेंदबाजी की तलाश. ऐसे में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आखिरी दिन के प्लान और चोटिल क्रिस वोक्स की स्थिति पर बड़ा अपडेट दिया है.

क्रिस वोक्स खेलेंगे या नहीं? रूट ने दिया जवाब

ओवल टेस्ट के चौथे दिन के खेल के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जो रूट ने माना कि क्रिस वोक्स चोटिल हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो वे मैदान में उतर सकते हैं. रूट ने कहा, "टीम को अगर जरूरत हुई तो वोक्स मैदान में करते हुए नजर आ सकते हैं. वो मैच में जोखिम उठाने को तैयार हैं."

उन्होंने वोक्स के संघर्ष की तुलना भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत से की, जिन्होंने इस सीरीज की शुरुआत में फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी कर मिसाल पेश की थी.

रूट का अधूरा शतक और रणनीति की चूक

ओवल टेस्ट में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए जो रूट ने 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. ये उनका भारत के खिलाफ 13वां और टेस्ट करियर का 38वां शतक था. हालांकि वे दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर नहीं टिक सके, जिस पर उन्होंने निराशा जताई. उन्होंने कहा, "मैं उस गेंद पर चौका मार सकता था, लेकिन मैं गलत रणनीति के चलते उससे चूक गया." रुट ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि पहली पारी के प्रदर्शन का असर दूसरी पारी पर पड़ा था.

भारत को चाहिए चमत्कार, इंग्लैंड मजबूत स्थिति में

ओवल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को नई गेंद जल्दी मिलनी है और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर सबकी निगाहें रहेंगी. रूट ने मीडिया से बातचीत के दौरान सिराज की भी तारीफ करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, "सिराज मैच के दौरान जो गुस्सा करते हैं वो बनावटी गुस्सा है लेकिन वह मैच में अपना सब कुछ झोंक देते हैं. इसलिए उनके खिलाफ खेलने में मजा आता है."

आज आखिरी दिन के गेम में फिलहाल इंग्लैंड की टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है. वहीं दूसरी ओर भारत के लिए सीरीज बराबर करने का सपना अब अंतिम पलों में संघर्ष पर टिका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget