एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: भारत के 5 'लेफ्टी' बल्लेबाजों ने मैनचेस्टर में रचा इतिहास, पहली बार एक ही टेस्ट में किया ये बड़ा कारनामा

मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारत पहली पारी में 311 रन से पीछे चल रहा था, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ही टेस्ट में अर्धशतक या उससे ऊपर की पारियां खेलकर नया रिकॉर्ड बना डाला.

IND vs ENG 4th Test: मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ था. रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल, इन पांचों ‘लेफ्टी’ बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ही टेस्ट में अर्धशतक या उससे ऊपर की पारियां खेलकर नया रिकॉर्ड बना डाला.

इस ऐतिहासिक टेस्ट के पहले दिन भारत पहली पारी में 311 रन से पीछे चल रहा था. भारतीय टीम संकट की स्थिति में थी और हार की कगार पर थी, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने पहले संयम और फिर आक्रमण दिखाकर न सिर्फ मैच बचाया, बल्कि इंग्लैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.

पहली पारी में तीन ‘लेफ्टी’ बैटर चमके

यशस्वी जायसवाल ने 107 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रनों का योगदान दिया.

साई सुदर्शन ने 151 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 61 रनों की ठोस पारी खेली.

ऋषभ पंत ने टूटे अंगूठे के बावजूद 75 गेंदों में 54 रनों की जुझारू पारी खेली.

दूसरी पारी में दो शतकवीर ‘लेफ्टी’ चमके

रवींद्र जडेजा ने 185 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए.

वॉशिंगटन सुंदर ने 206 गेंदों में नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली.

इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 203 रन की अटूट साझेदारी निभाई और मैच को ड्रॉ तक पहुंचाया. भारत ने चौथे और पांचवें दिन लगातार बल्लेबाजी की और अंतिम दिन तीनों सेशन खेले.

टीम इंडिया की वापसी की कहानी

भारत की वापसी की नींव रखी थी कप्तान शुभमन गिल (103 रन, 238 गेंद) और के एल राहुल (90 रन, 230 गेंद) की तीसरे विकेट के लिए 188 रनों की मजबूत साझेदारी ने, लेकिन कहानी को अंजाम तक पहुंचाया जडेजा और सुंदर की जोड़ी ने. इन दोनों के शतक ने इंग्लैंड की जीत की आखिरी उम्मीदें भी खत्म कर दी थी.

इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ

भारतीय टेस्ट इतिहास में ये पहला मौका है जब एक ही टेस्ट मैच में पांच बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने अर्धशतक या उससे ज्यादा स्कोर किया हो.

अब भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है, लेकिन पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से शुरू होना है और उसमें भारत के पास सीरीज बराबर करने का मौका होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget