एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड की मुट्ठी में था चौथा टेस्ट, फिर तीसरे दिन ध्रुव जुरेल और अश्विन-कुलदीप ने ऐसे पलट दी बाज़ी

रांची टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाने के बाद 177 रनों पर भारत के सात विकेट गिरा दिए थे. तब ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड इस टेस्ट को जीत लेगी, लेकिन तीसरे दिन भारत ने बाज़ी पलट दी.

India vs England 4th Test: रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में टीम इंडिया ने हार को जीत में पलट दिया है. इस मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाने के बाद भारत के 177 रनों पर 7 विकेट गिरा दिए थे. तब ऐसा लग रहा था कि अंग्रेज पहली पारी में लंबी बढ़त हासिल कर लेंगे, लेकिन ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया. इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप की जादुई स्पिन ने भारत की जीत लगभग पक्की कर दी. 

इंग्लैंड के 353 रन के जवाब में भारत ने ध्रुव जुरेल की 90 रनों की पारी की बदौलत 307 रन बना डाले. पहले जुरेल ने चट्टान बनकर अंग्रेजों के हौंसले तोड़े और फिर बाकी का काम अश्विन और कुलदीप ने कर दिया. 

इंग्लैंड की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने पांच और कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके. इन दोनों के जादुई स्पिन के सामने इंग्लिश टीम सिर्फ 145 रन ही बना सकी. इस तरह पहली पारी में 46 रनों की बढ़त के आधार पर भारत को सिर्फ 192 रनों का लक्ष्य दिया. इसके बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए. अब भारत को चौथे दिन जीत के लिए सिर्फ 152 रन और बनाने हैं और उसके 10 विकेट शेष हैं. 

दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान रोहित शर्मा 24 जबकि उनके साथी सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर खेल रहे थे. दूसरी पारी में अब तक हुए आठ ओवर में रोहित काफी सकारात्मक नजर आए. वह अब तक 27 गेंद का सामना करते हुए चार चौके मारे चुके हैं. उन्हें जो रूट, टॉम हार्टले और शोएब बशीर की स्पिन तिकड़ी का सामना करने में कोई परेशानी नहीं हुई.

इससे पहले अश्विन (51 रन पर पांच विकेट) ने 35वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए जबकि कुलदीप (22 रन पर चार विकेट) ने चार बल्लेबाजों को आउट किया, जिससे सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (91 गेंद में 60 रन, सात चौके) की तेजतर्रार पारी के बावजूद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रन पर सिमट गई.

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: रांची में टीम इंडिया की जीत पक्की! भारतीय स्पिनर्स ने अंग्रेजों के उड़ाए होश; ऐसा रहा तीसरा दिन

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget