एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रांची में टीम इंडिया की जीत पक्की! भारतीय स्पिनर्स ने अंग्रेजों के उड़ाए होश; ऐसा रहा तीसरा दिन

Ranchi Test: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन है. इस तरह भारत को जीत के लिए 152 रनों की दरकार है. भारत के लिए दोनों ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल क्रीज पर हैं.

IND vs ENG Day Report: रांची टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 24 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. यशस्वी जयसवाल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. फिलहाल, भारतीय टीम को जीत के लिए 152 रनों की दरकार है.

बहरहाल, भारतीय टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय रांची टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. फिलहाल, भारतीय टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. वहीं, इंग्लैंड टीम तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. लेकिन जिस तरह तीसरे दिन रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने अंग्रेज गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए, बेन स्टोक्स की टीम के लिए भारतीय बल्लेबाजों को रोकना आसान नहीं होगा.

इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रनों पर सिमटी

इससे पहले इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 46 रनों की बढ़त मिली थी. इस तरह भारतीय टीम के सामने 192 रनों का टारगेट है. भारत के लिए रवि अश्विन ने सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. रवि अश्विन ने इंग्लैंड के 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. जबकि कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके. रवीन्द्र जडेजा ने 1 विकेट अपने नाम किया.

अब तक रांची टेस्ट में क्या-क्या हुआ?

इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रनों का स्कोर बनाया था. जो रूट ने 122 रनों की शतकीय पारी खेली थी. ओली रॉबिनसन ने 58 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए रवीन्द्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. आकाश दीप को 2 कामयाबी मिली. मोहम्मद सिराज ने 2 अंग्रेज बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. रवि अश्विन ने 1 विकेट अपने नाम किया. इंग्लैंड के 353 रनों के जवाब में भारत ने 307 रनों का स्कोर बनाया. भारत के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए. इसके अलावा यशस्वी जयसवाल ने 73 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. टॉम हॉर्टली को 2 कामयाबी मिली. जिम्मी एंडरसन ने 2 विकेट अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी के फैन हुए पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक, कहा- इस बल्लेबाज ने अंग्रेजों की...

IND vs ENG: अश्विन के पंजे और कुलदीप के 'चौके' ने इंग्लैंड को 145 पर समेटा, भारत को मिला 192 का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget