एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: केएल राहुल के करियर में पहली बार हुआ ऐसा, पीछे छूट गए सहवाग; 8 साल बाद नर्वस 90s का शिकार

IND vs ENG 4th Test: केएल राहुल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 188 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, लेकिन वो अपना शतक पूरा नहीं कर पाए. राहुल अपने टेस्ट करियर में दूसरी बार नर्वस 90s का शिकार हुए.

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट ड्रा पर समाप्त हुआ. दूसरी पारी में भारत के लिए शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली, लेकिन केएल राहुल नर्वस 90s का शिकार हुए. 8 साल बाद है जब राहुल टेस्ट क्रिकेट में 90 के स्कोर पर आउट हुए हैं. हालांकि इस पारी में भी उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए.

केएल राहुल दूसरी बार नर्वस 90s का शिकार हुए

क्रिकेट में नर्वस 90s का मतलब होता है जब कोई बल्लेबाज 90 या इससे अधिक रन बनाकर शतक से चूक जाता है, जबकि गेंदें या समय बचा होता है. रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पांचवे दिन राहुल 90 के स्कोर पर बेन स्टोक्स की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हुए. इससे पहले वह 8 साल पहले 90 के स्कोर पर हुए थे. मार्च, 2017 में उस समय विरोधी टीम ऑस्ट्रेलिया थी.

केएल राहुल के टेस्ट करियर में पहली बार हुआ ऐसा

रविवार को केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अपने तीसरे शतक से चूक गए. उन्होंने पहले टेस्ट की दूसरी पारी और तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा था. उन्होंने अभी तक खेले गए 4 मैचों में 511 रन बना लिए हैं. केएल राहुल ने पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में 500 रन बनाए हैं.

वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे

केएल राहुल ने SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है. राहुल के नाम अब इन देशों में खेली 48 पारियों में 1782 रन हो गए हैं. राहुल ने इस दौरान 6 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए हैं. सहवाग के नाम SENA देशों के खिलाफ 1574 रन हैं.

शुभमन गिल के साथ मिलकर रचा इतिहास

गिल और केएल राहुल ने तीसरे विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी की, इस दौरान उन्होंने 417 गेंदों का सामना किया. ये एक साझेदारी के दौरान इंग्लैंड में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड है, इससे पहले ये रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और संजय मांजरेकर के नाम था. दोनों ने 2002 में लीड्स टेस्ट में 405 गेंदों का सामना करते हुए 170 रनों की साझेदारी की थी.

इसके आलावा शुभमन गिल और राहुल ने मिलकर एक और नया रिकॉर्ड बनाया है, दोनों ने इस सीरीज में 500 से अधिक रन बना लिए हैं. ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में 2 बल्लेबाजों ने 500 से अधिक रन बनाए हैं. इससे पहले 54 साल पहले सुनील गावस्कर (774) और दिलीप सरदेसाई (642) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget