एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत की मुट्ठी में रांची टेस्ट, चौथे दिन बनाने हैं सिर्फ 152 रन; रोहित ब्रिगेड के नाम हो जाएगी सीरीज

IND vs ENG 4th Test: रांची में आज टीम इंडिया की जीत तय लग रही है. भारत को जीत के लिए चौथे दिन यानी आज सिर्फ 152 रन और बनाने हैं. टीम इंडिया को इंग्लैंड ने सिर्फ 192 रनों का टारगेट दिया है.

India vs England 4th Test: रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की है. चौथे टेस्ट में अंग्रेजों ने भारतीय टीम के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 40 रन बना लिए हैं. ऐसे में चौथे दिन यानी आज भारत को जीत के लिए सिर्फ 152 रन और बनाने हैं. 

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रही टीम इंडिया रांची में जीत के साथ ही सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. तीसरे दिन स्टम्प्स के समय कप्तान रोहित शर्मा 24 और यशस्वी जायसवाल 16 रनों पर नाबाद लौटे. दोनों आसानी से इंग्लिश स्पिनर्स के खिलाफ रन बना रहे थे. इन दोनों ही बल्लेबाजों को शोएब बशीर, टॉम हार्टले और जो रूट की तिकड़ी के खिलाफ रन बनाने में कोई परेशानी नहीं हुई. 

दूसरी पारी में सिर्फ 145 रनों पर सिमटी इंग्लैंड 

पहली पारी में 353 रन बनाने वाली इंग्लिश टीम दूसरी पारी में सिर्फ 145 रनों पर ही सिमट गई. दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए ओपनर जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. क्रॉली ने अपनी पारी में सात चौके जड़े. एक समय इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 110 रन था. क्रॉली और बेयरस्टो आसानी से रन बना रहे थे, लेकिन फिर कुलदीप यादव ने क्रॉली को बोल्ड आउट करके मैच का पासा ही पलट दिया. इंग्लैंड ने सिर्फ 35 रनों के अंतराल पर अंतिम सात विकेट गंवाए. दूसरी पारी में जो रूट 11, बेन स्टोक्स 04, बेन फोक्स 17 और बेन डकेट सिर्फ 15 रन ही बना सके. इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. 

भारतीय स्पिनर्स छाए, अश्विन ने खोला पंजा

दूसरी पारी में भारत के लिए स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड के सभी 10 विकेट स्पिनर्स ने ही लिए. अश्विन ने 51 रन देकर पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं कुलदीप यादव ने 22 रन देकर चार विकेट झटके. इसके अलावा एक विकेट रवींद्र जडेजा को मिला. इससे पहले पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने 90 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम को संकट से निकाला था. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 307 रन बना सकी थी. 

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: भारतीय स्पिनर्स के सामने फुस्स हुआ बैजबॉल, मैकुलम-स्टोक्स के दौर में पहली बार हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget