एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारतीय स्पिनर्स के सामने फुस्स हुआ बैजबॉल, मैकुलम-स्टोक्स के दौर में पहली बार हुआ ऐसा

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया. मैकुलम-स्टोक्स के बैजबॉल दौरे में पहली बार ऐसा हुआ है.

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में सरेंडर कर दिया. पहली पारी में 46 रनों की बढ़त हासिल करने वाली इंग्लिश टीम दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. वहीं दूसरी पारी में खराब प्रदर्शन के साथ कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के दौर में इंग्लैंड के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया.

रांची टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 145 रन ही बना सकी. इंग्लैंड के सभी 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स से लिया. पांच विकेट रविचंद्रन अश्विन ने झटके और चार विकेट कुलदीप यादव ने चटकाए. इसके अलावा एक विकेट रवींद्र जडेजा को मिला. इंग्लैंड की दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 30 रनों की पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी इंग्लिश खिलाड़ी भारतीय स्पिनर्स का सामना नहीं कर सका. 

इंग्लैंड की टीम ने रांची टेस्ट की दूसरी पारी में 53.5 ओवर में 145 रन बनाए. यानी कि अंग्रेजों ने 2.69 रन प्रति ओवर बनाए. कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के दौर में ऐसा पहली बार हुआ है जब इंग्लैंड ने तीन रन प्रति ओवर से कम रन बनाए हैं. बैजबॉल के दौर में इंग्लैंड ने कभी इतनी धीमी बल्लेबाजी नहीं की. 

इसके अलावा अगर रांची टेस्ट की दोनों पारियों को मिला दिया जाए तो इंग्लैंड ने 3.13 के रन रेट से रन बनाए. पहली पारी में अंग्रेजों ने 104.5 ओवर में 353 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में 53.5 ओवर में 145 रन बनाए. बैजबॉल के दौर में किसी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की यह सबसे धीमी बल्लेबाजी है. इससे पहले इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2022 में 3.45 के रन रेट से रन बनाए थे. 

भारत के सामने 192 रनों का टारगेट 

रांची टेस्ट में टीम इंडिया जीत के करीब है. इंग्लैंड ने भारत के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं. ऐसे में चौथे दिन यानी आज भारतीय टीम को जीत के लिए 152 रन और बनाने हैं. तीसरे स्टम्प्स के समय रोहित शर्मा 24 और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों ही खिलाड़ियों को इंग्लिश स्पिनर्स का सामना करने में कोई दिक्कत नहीं हुई. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget