एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 23 साल बाद तोड़ा राहुल द्रविड़ का ये रिकॉर्ड

Shubman Gill Record: कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन बनाए, इसमें उन्होंने राहुल द्रविड़ का 23 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन बनाए, इससे टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया. हालांकि इस छोटी पारी में कप्तान ने राहुल द्रविड़ का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय शुभमन गिल बन गए हैं, पहले द्रविड़ थे.

शुभमन गिल ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ब्रायडन कार्स की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हुए, उन्होंने 6 रन बनाए. इसी के साथ उनके इस टेस्ट सीरीज में कुल 607 रन हो गए हैं. गिल इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था, जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड में 4 मैचों की 6 पारियों में कुल 602 रन बनाए थे.

अब इस बड़े रिकॉर्ड पर नजर

अब भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रिकॉर्ड पर शुभमन गिल की नजर हैं, जो वह आने वाले टेस्ट में बना सकते हैं. बता दें कि ये रिकॉर्ड ग्राहम गूच (Graham Alan Gooch) के नाम हैं, जिन्होंने 1990 में 752 रन बनाए थे. गिल को उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अगली 4 पारियों में 146 रन बनाने हैं.

गिल ने इस सीरीज से टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभाली, पहली ही पारी में उन्होंने शतक जड़ा. दूसरे टेस्ट में तो उन्होंने 430 रन (269+161) बनाए, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक टेस्ट का सबसे बड़ा स्कोर है.

तीसरे टेस्ट का आज निर्णायक दिन

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. जो रुट के शतक के सहारे इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए. भारत के लिए पहली पारी में केएल राहुल ने शतक जड़ा, टीम इंडिया ने भी 387 रन ही बनाए. इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई, चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए हैं.

आज पांचवे दिन भारत को जीत के लिए 135 रन बनाने हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए 6 विकेट और चाहिए. केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget