एक्सप्लोरर

IND vs ENG: केएल राहुल की वापसी से सरफराज का नहीं कटेगा पत्ता, यह खिलाड़ी पूरी सीरीज से होगा बाहर

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट खेला जाना है. BCCI जल्दी की आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान कर सकती है.

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी तीन मुकाबलों के लिए अब तक टीम इंडिया का एलान नहीं हुआ है. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि पहले टेस्ट में चोटिल होने वाले केएल राहुल तीसरे टेस्ट से टीम में वापसी कर सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा था कि राहुल युवा बल्लेबाज सरफराज खान की जगह लेंगे. हालांकि, ताजा अपडेट में यह दावा गलत साबित हो रहा है. 

विराट कोहली नहीं खेलेंगे बाकी बचे तीन टेस्ट

इस बीच खबर आई है कि स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट भी नहीं खेलेंगे. रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया है कि कोहली ने बीसीसीआई को अपनी अनुपलब्धता का फैसला बता दिया है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड सीरीज के आखिरी तीन मैचों से नाम वापस ले लिया है और उन्होंने बीसीसीआई को अपना फैसला बता दिया है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कोहली ने सीरीज की शुरुआत में कप्तान रोहित शर्मा से बात की थी और उन्होंने निजी कारणों से पहले दो टेस्ट नहीं खेलने का फैसला किया था. 

केएल राहुल की होगी वापसी, यह खिलाड़ी होगा बाहर?

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आखिरी तीन टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. राहुल पहला टेस्ट भी खेले थे, लेकिन चोट की वजह से दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे. ऐसा माना जा रहा था कि राहुल अगर वापस आएंगे तो सरफराज खान की टीम से छुट्टी हो जाएगी. हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि खबर है कि श्रेयस अय्यर पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में राहुल टीम में अय्यर की जगह लेंगे. अय्यर की चोट ने सरफराज की टीम में जगह बचा दी है.

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली? सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget