एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में भी टीम इंडिया से डरी हुई है इंग्लैंड, मैकुलम ने तीसरे टेस्ट के लिए रख दी ये बड़ी मांग

Brendon Mccullum on Lord's Cricket Ground Pitch: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. उससे पहले मेजबान टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने पिच को लेकर एक मांग रखी है.

IND vs ENG 3rd Test 2025: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने एजबेस्टन जीतकर इतिहास रच दिया, अब भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इसको लेकर मेजबान टीम थोड़ा डरी हुई है, क्योंकि बेशक पहले टेस्ट में भारत को हार मिली लेकिन उसमें भी भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के पसीने छुड़ा दिए थे.

अभी भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है. तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इसको लेकर इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने ग्राउंड की पिच को लेकर एक मांग रखी है. तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर खेल सकते हैं, जो 4 साल बाद टीम में शामिल किए गए हैं. वह लंबे समय से कोहली और पीठ में चोट से जूझ रहे थे, दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें टीम में शामिल किया गया था लेकिन निजी कारणों से उन्हें वापस घर लौटना पड़ा था. तीसरे टेस्ट के लिए गस एटकिंसन को भी शामिल किया गया है.

गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग के चलते शुरुआती 2 टेस्ट में नहीं खेले थे, उनकी वापसी से टीम इंग्लैंड की गेंदबाजी मजबूत होगी. इंग्लैंड शुरूआती 2 टेस्ट में एक ही प्लेइंग 11 के साथ उतरा लेकिन तीसरे मैच में कई बदलाव संभव है. मेजबान की सबसे बड़ी चिंता उनकी गेंदबाजी ही रही है, आर्चर और एटकिंसन के आने से बेन स्टोक्स एंड टीम को राहत जरूर मिलेगी.

ब्रेंडन मैकुलम ने रखी ये मांग

इंग्लैंड के हेड कोच मैकुलम ने कहा कि वह एमसीसी के मुख्य ग्राउंड्समैन कार्ल मैक्डरमॉट से चाहते हैं कि पिच पर अधिक गति, उछाल और स्विंग देखने को मिले. उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हवाला दिया, जहां रबाडा, कमिंस की गेंदों को स्विंग करवाने में सफल रहे थे.

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए मैकुलम ने कहा, "यह एक तरह का ब्लॉकबस्टर होगा. मुझे लगता है कि अगर पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिले, अच्छा बाउंस हो तो ये एक शानदार मैच होगा." जबकि इससे पहले दोनों टेस्ट में मेजबान ने सपाट पिचों को प्राथमिकता दी थी, जो उनके बेज़बॉल क्रिकेट को सपोर्ट करती है. पहला टेस्ट इंग्लैंड 5 विकेट से जीत गई थी जबकि दूसरे टेस्ट में 336 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी.

10 जुलाई से शुरू होगा तीसरा टेस्ट

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने एजबेस्टन में तो इतिहास रच दिया, अब उनकी नजर सीरीज जीतकर 18 साल के सूखे को खत्म करने पर होगी. भारत ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट सीरीज 2007 में जीती थी. राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जीती उस सीरीज के बाद कुल 4 सीरीज भारत ने इंग्लैंड में खेली, इनमें से 3 में हार मिली और 1 ड्रा पर समाप्त हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
Asian Games 2026 Cricket Schedule: Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget