एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test: 450 का लक्ष्य भी चेज करते..., घमंड में चूर इंग्लैंड; दूसरे टेस्ट से पहले जानिए क्या कुछ कहा

IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हैं. पहले टेस्ट में बेन स्टोक्स एंड टीम को जीत के लिए 371 का लक्ष्य मिला था, जिसे मेजबान ने आसानी से हासिल कर लिया था.

IND vs ENG 2nd Test: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा, 26 जून को भारतीय प्लेयर्स शहर में एडवेंचर पार्क गए थे. आज से शुभमन गिल एंड टीम अभ्यास शुरू करेगी. इंग्लैंड क्रिकेट टीम सीरीज में 1-0 से आगे हैं, बेन स्टोक्स एंड टीम ने पहले टेस्ट में इंडिया को 5 विकेट से हराया था. इस बीच जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि अगर पहले टेस्ट में 450 रनों का लक्ष्य भी होता तो इंग्लैंड उसे चेज कर सकती थी.

अपने यूट्यूब पॉडकास्ट पर इंग्लैंड टेस्ट टीम से बाहर जोस बटलर और पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड की जीत पर चर्चा की. उन्होंने इंग्लैंड की आक्रामक रणनीति की तारीफ करते हुए उन मोमेंट पर चर्चा की, जिसने मैच का रुख पलटा. भारत के टॉप आर्डर बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की थी, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पहली पारी में शतक जड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई थी, हालांकि निचले क्रम के बिखरने से टीम 500 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने शतक ठोका, हैरी ब्रूक ने 99 रन बनाए और इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर सिर्फ 6 रन ही पीछे रही.

450 का लक्ष्य होता तो भी...

दूसरी पारी में भी भारत के टॉप आर्डर ने शानदार बल्लेबाजी की, ऋषभ पंत और केएल राहुल ने शतक जड़ा. लेकिन अंतिम 6 विकेट सिर्फ 31 रन के अंदर गिर जाने से भारत की पारी 364 रनों पर समाप्त हो गई. इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य मिला था, ओवरकास्ट कंडीशन के चलते ये आसान नहीं था लेकिन बेन डकेट के शतक, जैमी स्मिथ और जो रुट की संयम भरी पारी ने इस लक्ष्य को आसान बना दिया. 

जोस बटलर ने प्रदर्शन की तारीफ़ करते हुए बड़ा दावा भी किया. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि टाइम पर निर्भर रहते लेकिन अगर हमारी टीम 450 रनों के लक्ष्य का भी पीछा कर रही होती तो हम हासिल करने की कोशिश करते. 371 को आसानी से हासिल कर लिया."

बटलर ने माना कि इससे जोखिम भी बढ़ जाता लेकिन इंग्लैंड के टॉप 7 बल्लेबाजों में खुद पर भरोसा करने की ताकत और विश्वास था. उन्होंने कहा, "ऐसा होता तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों को और जोखिम उठाने पड़ते, लेकिन वै जरूर इसे हासिल करने की कोशिश करते.'

कब और कहां होगा IND vs ENG दूसरा टेस्ट

शुभमन गिल एंड टीम का इरादा दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज बराबर करने का होगा. दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 3 बजे होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget