एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd Test: तीसरे अंपायर से हुई बड़ी गलती, रहाणे को नॉट आउट देने पर हुआ बवाल, देखें वीडियो

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट तीसरे अंपायर अनिल चौधरी की भूल से काफी खिन्न हो गये जिसके कारण उन्हें भारतीय उप कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट नहीं मिल सका और एक डीआरएस रिव्यू भी चला गया. हालांकि, बाद में अंपायर की गलती के कारण इंग्लैंड के एक DRS रैफरल को फिर से बहाल कर दिया गया.

India vs England 2nd Test: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन तीसरे अंपायर के गलत फैसले के कारण बवाल शुरू हो गया है. दरअसल, थर्ड अंपायर अनिल चौधरी ने रहाणे को तब नॉट आउट दिया, जब इंग्लैंड ने उनके खिलाफ डीआरएस लिया था, लेकिन बाद में टीवी रिप्ले में साफ देखा गया कि रहाणे आउट थे.

यह घटना भारतीय पारी के 75वें ओवर की है. जब जैक लीच की दूसरी गेंद पर रहाणे शॉर्ट लेग पर कैच पकड़े गए थे. इंग्लिश टीम ने जोरदार अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने उसे खारिज कर दिया. इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने डीआरएस लेने का फैसला लिया.

थर्ड अंपायर अनिल चौधरी ने स्नीको मीटर में पाया कि गेंद रहाणे के बैट पर लगकर नहीं गई है. इसके बाद उन्होंने एलबीडब्ल्यू भी चेक किया, लेकिन उसमें भी रहाणे बच गए. अंपायर ने इसके बाद रहाणे को नॉट आउट करार दिया और इंग्लैंड ने अपना रिव्यू गंवा दिया. हालांकि, इसके बाद इंग्लिश टीम ने इशारों में कहा कि वे ग्लव्ज से छूकर गयी गेंद के कैच होने की अपील कर रहे हैं, बल्ले से छूने की नहीं.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट तीसरे अंपायर अनिल चौधरी की भूल से काफी खिन्न हो गये जिसके कारण उन्हें भारतीय उप कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट नहीं मिल सका और एक डीआरएस रिव्यू भी चला गया. हालांकि, बाद में अंपायर की गलती के कारण इंग्लैंड के एक DRS रैफरल को फिर से बहाल कर दिया गया.

बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले देखकर रूट काफी निराश हो गये और कप्तान ने यह मामला मैदानी अंपायरों के समक्ष उठाया. चौधरी के ठुकराने से इंग्लैंड ने एक रिव्यू भी गंवा दिया था. लेकिन बाद में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के खेलने के नियम 3.6.8 के अंतर्गत इंग्लैंड का यह रिव्यू बहाल कर दिया गया. हालांकि, रहाणे बाद में छह गेंद बाद आउट हो गये, उन्हें मोईन अली ने 67 रन पर बोल्ड किया.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पूरी टेस्ट सीरीज़ से बाहर हुए रविंद्र जडेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget