एक्सप्लोरर

IND vs ENG: BCCI से टीम सिलेक्शन में हो गई बड़ी गलती! अभिषेक शर्मा नहीं खेले तो कौन करेगा ओपनिंग?

IND vs ENG 2nd T20: आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाना है. इस मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं.

IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच भारतीय चयनकर्ताओं को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, दूसरे टी20 से पहले ओपनर अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं. अब भारत के पास कोई दूसरा ओपनर नहीं है. ऐसे में हर कोई यह जानना चाह रहा है कि अगर अभिषेक शर्मा नहीं खेले तो फिर ओपनिंग कौन करेगा?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अभिषेक शर्मा शुक्रवार को प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए. उनका एंकल ट्विस्ट हो गया है. वह दर्द की वजह से चल भी नहीं पा रहे थे. ऐसे में अब उनका दूसरा टी20 मैच खेलना मुश्किल है. अगर चोटिल होने की वजह से अभिषेक चेन्नई टी20 नहीं खेलते हैं तो कौन उन्हें अंतिम ग्यारह में रिप्लेस करेगा. 

इस सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम देखें तो ज्यादा विकल्प नहीं हैं. पांच मैचों की इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने किसी रिजर्व ओपनर को नहीं चुना था. यानी अगर अभिषेक नहीं खेले तो कोई स्पेशलिस्ट ओपनर नहीं है. अगर अभिषेक नहीं खेले तो संजू सैमसन के साथ पारी का आगाज करने के तीन दावेदार हैं. 

इसमें सबसे पहले तिलक वर्मा हैं. तिलक तीन नंबर पर खेलते हैं और वह नई गेंद को अच्छे से खेल सकते हैं. ऐसे में तिलक दूसरे टी20 में पारी की आगाज कर सकते हैं. अगर टीम मैनेजमेंट किसी नए खिलाड़ी को लाना चाहता है तो फिर स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर या फिर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ओपनिंग कर सकते हैं. 

ध्रुव जुरेल या वाशिंगटन सुंदर से ओपनिंग कराना एक बड़ा रिस्क भी साबित हो सकता है. इसी वजह से चयनकर्ताओं की आलोचना हो रही है. पांच मैचों की सीरीज को देखते हुए टीम में एक तीसरा ओपनर होना चाहिए था, जो किसी खिलाड़ी के लगातार फ्लॉप होने या फिर चोटिल होने पर जिम्मेदारी संभाल सके. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget