एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd ODI: भारत के लिए दीवार की तरह खड़े रहते हैं शुभमन-रोहित, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

Shubhman Gill Fifty: शुभमन गिल के वनडे मैचों में आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि वो हर बार मुसीबत के समय भारतीय टीम के लिए बड़ा स्कोर करते आए हैं.

Shubhman Gill ODI Stats: भारतीय वनडे टीम का उपकप्तान बनते ही शुभमन गिल एक अलग ही अंदाज में खेल रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी अर्धशतक जड़ दिया है. नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में 87 रन की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. अब कटक वनडे में भी उन्होंने 60 रन की पारी खेली है. दूसरी ओर रोहित शर्मा भी दूसरे वनडे में बढ़िया फॉर्म में दिखे, जहां दोनों ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़ डाले. चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) से पूर्व गिल-रोहित के वनडे मैचों में आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि वो टीम इंडिया के लिए दीवार की तरह क्रीज पर डटे रहते हैं.

रोहित-गिल मचा रहे धूम

शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने विशेष रूप से वनडे मैचों में लगातार टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाने का काम किया है. दोनों के बीच पिछली 8 पारियों में ओपनिंग पार्टनरशिप की बात करें तो वो चार बार 50 रन से अधिक रनों की सलामी साझेदारी कर चुके हैं. इसके अलावा 2 मौकों पर उन्होंने शतकीय साझेदारी भी की है. कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने महज 100 गेंदों में 136 रन जोड़े.

गिल भी बढ़िया फॉर्म में हैं

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 45 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और मैच में खेली और 60 रन की पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया. गिल की पिछली 10 वनडे पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने 50.4 के औसत से 454 रन बनाए हैं. पिछली 10 वनडे पारियों में वो पांच अर्धशतक जड़ चुके हैं. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले गिल की फॉर्म टीम इंडिया के लिए बहुत अच्छी खबर है.

यह भी पढ़ें:

Rohit Sharma: पनौती, टीम पर बोझ और न जाने क्या-क्या..., रोहित शर्मा का रौद्र रूप देख दुनिया हैरान; आलोचकों का किया मुंह बंद

Rohit Sharma Six Record: रोहित शर्मा ने कटक में रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ तोड़ा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget