एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: पनौती, टीम पर बोझ और न जाने क्या-क्या..., रोहित शर्मा का रौद्र रूप देख दुनिया हैरान; आलोचकों का किया मुंह बंद

Rohit Sharma Fifty: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म के कारण हो रही आलोचनाओं के बीच तूफानी अर्धशतक जड़ डाला है. उन्होंने मात्र 30 गेंद में फिफ्टी पूरी की.

Rohit Sharma 58th ODI Fifty: रोहित शर्मा पिछले एक साल से लगातार खराब फॉर्म के कारण आलोचनाओं में घिरे रहे हैं. लंबे इंतजार के बाद उनके बैट से अर्धशतकीय पारी निकली है. उन्होंने कटक में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 30 गेंदों में अपने करियर का 58वां अर्धशतक लगा दिया है. नागपुर में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में रोहित मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. मगर कटक के बाराबती स्टेडियम में उन्होंने रौद्र रूप दिखाते हुए तूफानी अर्धशतक अलगाकर आलोचकों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है.

रोहित शर्मा का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक

रोहित शर्मा को खूब ट्रोल किया जा रहा था, किसी ने उन्हें टीम इंडिया पर बोझ बताया तो किसी ने कहा कि वो भारतीय टीम के लिए पनौती बनते जा रहे हैं. इस सबके बीच रोहित ने दूसरे वनडे में शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बैटिंग की. रोहित ने अपनी तेजतर्रार फिफ्टी को पूरा करने के लिए 4 चौके और चार ही छक्के लगाए. यह रोहित द्वारा लगाई गई तीसरी सबसे तेज अर्धशतकीय पारी है. इससे पहले वो 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 27 गेंद और 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 29 गेंद में अर्धशतक लगा चुके हैं. इससे पहले उन्होंने 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ भी 30 गेंद में फिफ्टी लगाई हुई है

27 गेंद - बनाम बांग्लादेश (2022)

29 गेंद - बनाम श्रीलंका (2024)

30 गेंद - बनाम अफगानिस्तान (2023)

30 गेंद - बनाम इंग्लैंड (2025)

11 पारियों के बाद आई फिफ्टी

रोहित शर्मा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत के बाद टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी आखिरी फिफ्टी अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ आई थी. उसके बाद रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल चुके थे और इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला था. उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 पारियों के बाद कोई अर्धशतकीय पारी नसीब हुई है.

यह भी पढ़ें:

PAK vs NZ: रचिन रवींन्द्र के माथे लगी भयानक चोट, जानिए अब क्या है लेटेस्ट अपडेट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget