एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Series: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कप्तानों के बीच टक्कर, शुभमन गिल या स्टोक्स? जानिए किसने बनाए हैं ज्यादा रन

IND vs ENG टेस्ट सीरीज में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है.टीम इंडिया के युवा कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में बल्ले से जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं.आइए जानते हैं दोनो कप्तानों के अबतक के आंकड़े

IND vs ENG Test Series:  इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. तीन मैचों के बाद इंग्लैंड 2-1 से आगे है, लेकिन अगर बात की जाए कप्तानों की बैटिंग परफॉर्मेंस की, तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं दोनो कप्तानों के अबतक के आंकड़े

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कितने रन बनाएं हैं?

टीम इंडिया के युवा कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में बल्ले से जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 3 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 101.17 की औसत से कुल 607 रन बना दिए हैं. खास बात ये है कि इन शानदार रनों में 2 शतक और एक दोहरा शतक भी शामिल हैं, जिससे ये साफ है कि गिल इस समय इंग्लैंड के खिलाफ एक नई चुनौती की तरह खड़े हैं.

पहला टेस्ट (लीड्स)-  147 और 8 रन

दूसरा टेस्ट (बर्मिंघम)-  269 और 161

तीसरा टेस्ट (लॉर्ड्स)-  16 और 6 रन

बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में जब पूरा भारतीय बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था, तब भी गिल ने एक छोर संभाले रखा और अहम रन जोड़े थे. हर पारी में उन्होंने अपने अंदाज से फैंस को खूब प्रभावित किया है.

इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स पड़े फीके

दूसरी ओर, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का बल्ला इस सीरीज के तीनों मैचों में अब तक शांत ही रहा है. उन्होंने तीनों मैचों की कुल 6 पारियों में केवल 163 रन ही बनाए हैं, जिसका औसत लगभग 27.17 रहा है.

पहला टेस्ट (लीड्स)-  20 और 33 रन

दूसरा टेस्ट (बर्मिंघम)-  33 और 0

तीसरा टेस्ट (लॉर्ड्स)-  44 और 33 रन

स्टोक्स भले ही कप्तानी में इंग्लैंड को 2-1 की बढ़त दिला चुके हैं, लेकिन बल्लेबाजी में वो शुभमन गिल से काफी पीछे हैं.

आगे के दो टेस्ट होंगे निर्णायक

अब इस रोमांचक सीरीज के दो मुकाबले बाकी हैं, जहां भारत को वापसी करनी है और वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड सीरीज जीतने की कोशिश में है.अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या शुभमन गिल इस फॉर्म को बरकरार रखते हैं या फिर बेन स्टोक्स अपने बल्ले से वापसी करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget