एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test : किसे मिलेगा मौका,कौन होगा बाहर? गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 को लेकर दिए बड़े संकेत

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज हेडिंग्ले, लीड्स में 20 जून से शुरू हो रही है. इस सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने प्लेइंग-11 को लेकर कई बड़े संकेत दिए हैं.

IND vs ENG Test : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 20 जून 2025 से हेडिंग्ले, लीड्स में होने जा रहा है. इस सीरीज को लेकर टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 पर चर्चाएं तेज हो गई है. इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान पिछले महीने ही कर दिया गया था. कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है. हालांकि, इंग्लैंड में सीरीज खेलने जाने से पहले कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने BCCI हेडकवार्टर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई अहम संकेत देकर प्लेइंग-11 की तस्वीर को काफी हद तक साफ कर दिया है।

गंभीर ने करुण नायर का समर्थन कर वापसी के दिए संकेत

हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्लेइंग-11 को लेकर बात करते हुए करुण नायर के नाम को लेकर बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने अपने बयान में करुण नायर का नाम खासतौर पर लिया और उनके हालिया फॉर्म की जमकर प्रशंसा की.

गंभीर ने कहा, "जब कोई खिलाड़ी लगातार रन बनाता है, तो उसे सिर्फ 1-2 टेस्ट की परफॉर्मेंस पर आंकना गलत है. अगर करुण नायर ने रन बनाए हैं, तो उन्हें मौके मिलने चाहिए.” गंभीर के इस बयान से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि 8 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे करुण नायर को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका मिलना तय है.

करुण नायर ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे से पहले इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था और साथ ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 863 रन बनाकर सेलेक्टर्स को अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया था.

गंभीर ने नायर के इस शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि नायर जैसे खिलाड़ी का अनुभव इंग्लैंड की कठिन परिस्थितियों में टीम के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकता है.

आपको बता दें कि करुण नायर ने साल 2016 में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ तिहरा शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद वे टीम से बाहर हो गए थे. इसके बाद भी उन्होंने काउंटी क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापस अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है.

शुभमन गिल ने प्लेइंग-11 पर साधी चुप्पी

इंग्लैंड टूर से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग-11 के सवाल पर सस्पेंस बनाए रखा है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह स्पष्ट किया कि अंतिम प्लेइंग-11 का चयन इंग्लैंड पहुंचने के बाद ही किया जाएगा. गिल ने कहा, "हमारे पास अभी इंट्रा-स्क्वाड मैच और 10 दिनों का प्रैक्टिस कैंप हैं,उसके बाद ही हम फाइनल टीम कॉम्बिनेशन पर कुछ निर्णय लेंगे.” हालांकि, कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की बातों से यह साफ है कि टीम में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की जगह लगभग पक्की है.

इस सीरीज के जरिए शुभमन गिल टेस्ट टीम की कप्तानी की शुरुआत कर रहे हैं, और उनकी कप्तानी में टीम का संतुलन कैसा रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा. खासतौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद नंबर 3 और 4 की बल्लेबाजी पोजिशन को लेकर अभी भी चर्चा बनी हुई है.

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget