एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'अपने चौके के चक्कर में मेरा...', स्टंप माइक पर ऋषभ पंत और शुभमन की बातचीत का वीडियो वायरल

Rishabh Pant Stump Mic Video Viral: विकेट कीपिंग करते हुए ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, वह रवींद्र जडेजा से मजे ले रहे हैं और इस दौरान स्टंप माइक ने उनकी आवाज भी रिकॉर्ड कर ली.

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में पहला टेस्ट खेला जा रहा है, जिसका आज तीसरा दिन है. दूसरे दिन भारत की फील्डिंग के दौरान विकेट कीपर ऋषभ पंत ने गेंदबाज रवींद्र जडेजा से कुछ ऐसा कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी जडेजा से जो कहा, वो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया.

रवींद्र जडेजा की एक गेंद पर बल्लेबाज ओली पोप रिवर्स स्वीप खेलते हैं, लेकिन गेंद बल्ले से दूर रहती है. इसे विकेट कीपर ऋषभ पंत हल्की डाइव लगाकर अच्छे से पकड़ लेते हैं और फिर मजे लेते हैं. वह गेंदबाज जडेजा से बोलते हैं, "मैं भी खेल रहा हूं भाई, अपने चौके के चक्कर में मेरा चौका मत दे देना."

शुभमन गिल ने क्या कहा

स्टार स्पोर्ट्स ने इसका वीडियो शेयर किया. एक गेंद मिस होने के बाद शुभमन गिल गेंदबाज रवींद्र जडेजा से कहते हैं, "अभी ये पूरा कन्फ्यूज है जड्डू भाई, कौन सी सीधी है कौन सी उधर, आएगा इसका. अभी इसको कुछ पता नहीं लग रहा."

सुजा दिया मार मार के

इससे पहले ऋषभ पंत जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब भी उनकी बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था. जोश टंग की गेंद उनके पेड पर आकर लगती है, इस पर वो साथी खिलाड़ी से बोलते हैं, "सुजा दिया भाई, मार मार के. एक ही जगह मारे जा रहा है."

मैच का हाल

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की थी. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े. राहुल 42 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद डेब्यू मैच खेल रहे साईं सुदर्शन शून्य पर आउट हुए. इसके बाद यशस्वी ने शतक (101) जड़ा, शुभमन गिल (147) ने भी शतकीय पारी खेली. विकेट कीपर ऋषभ पंत पारी में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज थे, उन्होंने 134 रन बनाए. भारत की पहली पारी 471 पर खत्म हुई. 

इंग्लैंड को पहला झटका पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दिया, जैक क्रॉली (4) सस्ते में आउट हुए. इसके बाद बेन डकेट और ओली पोप ने शानदार बल्लेबाजी की. डकेट 62 रन बनाकर आउट हुए, जो रुट 28 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे दिन की शुरुआत ओली पोप (100) और हैरी ब्रूक (00) करेंगे. अभी इंग्लैंड 262 रन पीछे हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget