एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st ODI: रोहित-धवन करेंगे ओपनिंग, जानें टीम इंडिया की संभावित Playing XI

IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच आज वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. जानिए इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 01:30 बजे से शुरू होगा. विराट सेना ने भले ही टेस्ट और टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन वनडे में इंग्लैंड की टीम उसके लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. फिलहाल दोनों टीमों के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

रोहित और धवन करेंगे ओपनिंग

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि पहले वनडे में रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करेंगे. वहीं तीन नंबर पर विराट कोहली और चार नंबर पर श्रेयस अय्यर का खेलना भी कंफर्म है. हालांकि, देखने वाली बात यह होगी कि कैप्टन कोहली विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी किसे सौंपते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में यह भूमिका केएल राहुल ने अदा की थी, लेकिन इंग्लैंड ऋषभ पंत की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनकी भी टीम में वापसी की उम्मीद है.

क्रुणाल पांड्या को मिल सकता है डेब्यू का मौका

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. टेस्ट और टी20 सीरीज में उनकी कमी अक्षर पटेल ने पूरी की थी, लेकिन वनडे सीरीज में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में कप्तान विराट कोहली पहले वनडे में शानदार फॉर्म में चल रहे क्रुणाल पांड्या को डेब्यू का मौका दे सकते हैं. क्रुणाल काफी हद तक जडेजा की शैली के ही खिलाड़ी हैं.

भारत के लिए 18 टी-2- इंटरनेशनल मैच खेल चुके क्रुणाल को उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वनडे टीम में शामिल किया गया है. क्रुणाल ने हाल ही में समाप्त हुए विजय हजारे ट्रॉफी में दो शतक और दो अर्धशतक जड़े थे. इसके अलावा गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. ऐसे में आज पहले वनडे में उनका डेब्यू करना लगभग तय है.

तीन तेज गेंदबाजों को अंतिम ग्यारह में मिल सकती है जगह

इंग्लैडं के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर का खेलना तो तय है, लेकिन तीसरा गेंदबाज कौन होगा यह सबसे बड़ा सवाल है. टी नटराजन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में तीन विकल्प हैं. भारत इस मैच में कुल छह गेंदबाजी विकल्प के साथ उतर सकता है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और भुवनेश्वर कुमार.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: आज खेला जाएगा पहला वनडे, कप्तान कोहली इस खिलाड़ी को दे सकते हैं डेब्यू का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget