एक्सप्लोरर

IND Vs County XI: मोहम्मद सिराज और उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी, काउंटी 11 के खिलाफ भारत की पकड़ मजबूत

IND Vs County Select XI: दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद काउंटी सिलेक्ट इलेवन भारत से पहली पारी में 91 रन पीछे है और उसके हाथ में सिर्फ एक विकेट है.

India Vs County XI: काउंटी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिन के प्रैक्टिस मैच में इंडिया की पकड़ बेहद मजबूत हो गई है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक काउंटी सिलेक्ट इलेवन ने पहली पारी में नौ विकेट पर 220 रन बना लिए हैं. काउंटी सिलेक्ट इलेवन भारत से अभी 91 रन पीछे चल रहा है. इंडिया की ओर से उमेश यादव ने तीन विकेट और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला.

बुधवार को भारत की पहली पारी 311 रनों पर समाप्त हुई. इंडिया को ऑलआउट करने के बाद उतरी काउंटी इलेवन की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही. काउंटी सिलेक्ट इलेवन ने 56 रन के स्कोर पर जैक लिबी (12), रोबर्ट येट्स (1), वाशिंगटन सुंदर (1) और कप्तान विल रोड्स (11) के विकेट गंवाए.

इसके बाद हमीद ने लिंडन जेम्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की. हालांकि, यह साझेदारी और बड़ी होती उससे पहले ही लिंडन (27) अपना विकेट गंवा बैठे. इसके कुछ देर बाद जेम्स रेव (2) पवेलियन लौटे.

हमीद ने जड़ा शतक

एक तरफ से जहां काउंटी एकादश के विकेट गिरते रहे वहीं हमीद ने टिक कर खेलते हुए अपना शतक पूरा किया. हालांकि, इसके कुछ देर बाद हमीद 246 गेंदों पर 13 चौकों के सहारे 112 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद नए बल्लेबाज के रूप में उतरे जैक कारसन (3) आठवें बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए. फिर लियाम पैटरसन व्हाइट 33 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के साथ ही दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा हुई.

इससे पहले, इंडियंस ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 306 रन से आगे खेलना शुरू किया और बुमराह ने तीन और सिराज ने एक रन से आगे पारी बढ़ाई. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर कुल पांच रन और जोड़े जिसके बाद बुमराह पांच रन बनाकर अंतिम बल्लेबाजी के रूप में आउट हुए और टीम की पहली पारी ऑलआउट हो गई.

काउंटी एकादश की ओर से माइल्स ने चार विकेट लिए जबकि लिंडन और व्हाइट को दो-दो विकेट मिला तथा कारसन को एक विकेट मिला.

Tokyo Olympics: सबसे कम उम्र में शूटिंग वर्ल्ड कप में मनु भाकर ने जीते थे दो गोल्ड मेडल, इस बार ओलंपिक में साधेंगी 'निशाना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
Asian Games 2026 Cricket Schedule: Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget