एक्सप्लोरर

IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को दिया 515 रनों का लक्ष्य, गिल-पंत का दमदार शतक

India vs Bangladesh: भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया ने 287 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी है. ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने शतक लगाया.

India vs Bangladesh 1st Test: टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य दिया. भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे. इसके बाद 287 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी. इस दौरान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने दमदार शतक जड़ा. गिल 119 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए. टीम इंडिया के दिग्गज बैटर विराट कोहली और रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके. अब बांग्लादेश के सामने कड़ी चुनौती होगी.

टीम इंडिया के लिए गिल और पंत ने दमदार प्रदर्शन किया. यशस्वी और रोहित दूसरी पारी में ओपनिंग करने पहुंचे. इस दौरान रोहित 5 रन और यशस्वी 10 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद गिल और पंत ने मामला संभाल लिया. इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. गिल ने 176 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 119 रन बनाए. उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए. 

ऋषभ पंत ने जड़ा दमदार शतक -

विकेटकीपर बैटर पंत ने कमाल का परफॉर्म किया. उन्होंने 128 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन बनाए. पंत की इस पारी में 13 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. केएल राहुल ने नाबाद 22 रन बनाए. उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके लगाए.

बांग्लादेश के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य -

बांग्लादेशी गेंदबाज दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर सके. हालांकि मेहदी हसन मिराज ने टीम के लिए 2 विकेट झटके. उन्होंने 25 ओवरों में 103 रन दिए. तस्कीन अहमद और नाहिद राणा ने 1-1 विकेट लिया. बांग्लादेश के सामने अब पहाड़ जैसा लक्ष्य है. टीम पहली पारी में 149 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी.

बांग्लादेश के लिए बुमराह-सिराज बन सकते हैं दिक्कत -

बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 149 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई थी. इस पारी के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. बुमराह ने 4 विकेट झटके थे. उन्होंने 11 ओवरों में 50 रन दिए थे. जबकि आकाश दीप और सिराज ने 2-2 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा ने भी 2 विकेट लिए थे. लिहाजा उसके लिए दूसरी पारी में बैटिंग आसान नहीं होगी.

यह भी पढ़ें : Shubman Gill Century: शुभमन गिल ने जड़ा टेस्ट करियर का पांचवां शतक, घुटनों पर आया बांग्लादेश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget