एक्सप्लोरर

IND vs BAN World Cup 2023: क्या भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान होगी बारिश? जानें पुणे में कैसा रहेगा मौसम

India vs Bangladesh Weather: भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2023 का मैच पुणे में खेला जाएगा. इस मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है.

India vs Bangladesh Weather WC 2023: भारत और बांग्लादेश की टीमें विश्व कप 2023 के मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार है. ये दोनों टीमें पुणे में मैच खेलेंगी. विश्व कप 2023 का पुणे में यह पहला मुकाबला होगा. यहां भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. विराट कोहली यहां दो शतक लगा चुके हैं. अगर मौसम की बात करें तो यह क्रिकेटर्स के साथ-साथ फैंस के लिए भी अच्छा रहेगा. मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना नहीं है.

भारत-बांग्लादेश के बीच मुकाबले की शुरुआत 2 बजे से होगी. इससे पहले पुणे में हल्के बादल जाए रहेंगे. मौसम सुहाना रहेगा. लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. इससे मैच सही समय पर शुरू हो पाएगा और बीच में भी किसी तरह की रुकावट नहीं होगी. आसमान में बादल होने की वजह से गर्मी नहीं होगी. इससे खिलाड़ियों को खेलने में आसानी रहेगी. 

अगर पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं. यहां कई बार टोटल स्कोर 300 रनों के पार पहुंचा है. दिलचस्प बात यह भी है कि भारतीय बल्लेबाजों का यहां अच्छा रिकॉर्ड रहा है. विराट कोहली और केएल राहुल शतक लगा चुके हैं. टीम इंडिया रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखकर शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकती है.

अगर भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते हैं. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को भी जगह मिल सकती है. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन इस मैच में खेल सकते हैं. टीम लिटन दास के साथ तंजीद तमीम को ओपनिंग का मौका दे सकती है.

भारत-बांग्लादेश मैच के लिए संभावित खिलाड़ी -

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश : लिटन दास, तंजीद तमीम, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: कोहली की स्लेजिंग का सता रहा डर? जानें भारत के खिलाफ मैच से पहले क्या बोला बांग्लादेशी खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: बारिश से रुकावट के बाद फिर शुरू हुआ मैच, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: बारिश से रुकावट के बाद फिर शुरू हुआ मैच, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget