एक्सप्लोरर

IND vs BAN: टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ी, टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं कप्तान रोहित शर्मा, मुंबई वापस लौटे

India vs Bangladesh: अंगूठे में चोट के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मुंबई लौटेंगे. वह चोट के बारे में विशेषज्ञ से सलाह लेंगे. दूसरे वनडे के दौरान उनके बाएं हाथ का अंगूठा चोटिल हो गया था.

Rohit Sharma Injury: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे में चोट के बाद विशेषज्ञ से सलाह लेने के लिए मुंबई वापस लौटेंगे. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्डिंग करते वक्त उनका अंगूठा चोटिल हो गया था. यह बात इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एक बयान में कही. मीरपुर ढाका में खेले गए मैच में बांग्लादेश की पारी के दौरान दूसरे ओवर में रोहित के बाएं हाथ का अंगूठा चोटिल हो गया था. इसके बाद फिर वह मैदान पर फील्डिंग करने नहीं लौटे. हिटमैन पारी की शुरुआत करने भी नहीं आए. उनकी जगह विराट कोहली ने शिखर धवन के साथ इनिंग्स का आगाज किया था.

रोहित के अंगूठे में फ्रैक्चर नहीं

अंगूठे में चोट लगने के बाद रोहित को एक्स-रे के लिए हॉस्पिटल भेजा गया. जांच से पता चला कि फ्रैक्चर नहीं है. उन्होंने मैच के बाद अपनी चोट के बारे में बात की. रोहित अंगूठे पर टांके के साथ भारतीय पारी के अंत में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. इस दौरान उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद पर 51 रन की नाबाद पारी खेली. लेकिन वह भारत को जीत दिलाने में नाकाम रहे. भारत के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में मेजबानों ने 2-0 की निर्णायक बढ़त ले ली है. 

टेस्ट सीरीज खेलने पर संदेह

रोहित के मेडिकल परामर्श के लिए भारत रवाना होने से उनका दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने पर संदेह हो गया है. मैच के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, रोहित निश्चित ही अगला मैच मिस करेंगे. वह मुंबई जाएंगे. चोट के बारे में एक्सपर्ट से सलाह लेंगे और देखेंगे यह कैसा है. वह टेस्ट मैचों के लिए वापस आ सकते या नहीं. में निश्चित नहीं हूं लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि वह टेस्ट के लिए फिट होंगे या नहीं. 

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: वनडे सीरीज में भारत की हार, बीसीसीआई ने दौरे के बाद बुलाई समीक्षा बैठक

IND vs BAN: भारत की हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ का दावा, 'जनवरी से विश्वकप के लिए होगी फुल स्ट्रेंथ वनडे टीम'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget