एक्सप्लोरर

IND vs BAN: मेसी के रंग मे रंगे शाकिब, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले स्टार फुटबॉलर की जर्सी में की प्रैक्टिस

India vs Bangladesh: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने दूसरे टेस्ट से पहले आज लियोनेल मेसी की जर्सी पहनकर ट्रेनिंग की. भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 22 दिसंबर से ढाका में शुरू होगा.

Shakib Al Hasan in Lionel Messi Jersey: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 22 दिंसबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका में होगा. टीम इंडिया चटगांव टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है. दूसरे मुकाबले में जहां बांग्लादेश की नजर सीरीज बराबर करने पर होगी. वहीं टीम इंडिया का इरादा मेजबानों का सूपड़ा साफ करने का होगा. दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमें जमकर अभ्यास कर रही हैं. ऐसे में ट्रेनिंग के दौरान बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन अलग ही रंग में ही नजर आए. मेजबान टीम के कैप्टन शाकिब ने आज अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी की जर्सी पहनकर ट्रेनिंग की.

मेसी की जर्सी में नजर आए शाकिब

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश ने कर कस ली है. टीम इंडिया को टक्कर देने के लिए बांग्ला टाइगर्स जमकर अभ्यास कर रहे हैं. ऐसे में मेजबान टीम के कप्तान शाकिब अल हसन अर्जेंटीना के कप्तान और महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी की जर्सी पहनकर प्रैक्टिस की. मेसी ने हाल ही में अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था. फाइनल मुकाबले में मेसी की टीम ने फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 4-0 से शिकस्त दी.दुनियां में अन्य कई खिलाड़ियों की तरह शाकिब भी मेसी के दीवाने हैं. अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर की जर्सी में दिख रहे शाकिब की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

बांग्लादेश के लिए करो या मरो वाला मुकाबला

भारत के खिलाफ 22 दिसंबर से खेला जाने वाला टेस्ट मेजबान टीम के लिए करो या मरो वाला मैच है. बांग्लादेश को अगर सीरीज बराबर करनी है तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. टीम इंडिया अगर यह मुकाबला जीत जाती है तो वह बांग्लादेश का 2-0 से व्हाइट वाश करेगी. अगर भारत यह मुकाबला सिर्फ ड्रॉ भी करा लेता है तो वह 1-0 से सीरीज जीत जाएगा. लेकिन भारत इस मुकाबले में ड्रॉ के बारे में नहीं सोचेगा. क्योंकि टीम इंडिया की नजर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल की एंट्री पर है. ऐसे में उसे बांग्लादेश के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों में भी जीत दर्ज करनी होगी. भारत मौजूदा समय में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप टेबल प्वाइंट में दूसरे नंबर पर है. लेकिन उसे साउथ अफ्रीका से तगड़ी चुनौती मिल रही है. 

यह भी पढ़ें:

PAK vs ENG: आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तानी टीम का उड़ाया मजाक, कहा- हम 0.7 रन प्रति ओवर बनाएंगे, ना कि 7 रन प्रति ओवर

Suryakumar in Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी, ट्विटर पर जमकर हो रही तारीफ, आए ऐसे रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget