एक्सप्लोरर

IND vs BAN: रोहित-गंभीर ने बैजबॉल को भी छोड़ा पीछे, टेस्ट को बनाया टी20; ड्रा हो रहे मैच में अब मिलेगी जीत

IND vs BAN 2nd Test: बारिश में लगभग तीन दिन खराब होने के बावजूद कानपुर टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है. पांचवें दिन टीम इंडिया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर सकती है.

India vs Bangladesh Kanpur Test Day 4 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने कमाल कर दिया. इस टेस्ट के शुरुआती तीन दिन तक सिर्फ 35 ओवर का खेल हुआ था, ऐसा लग रहा था कि यह मैच अब ड्रॉ होगा. पर कप्तान रोहित और कोच गंभीर के माइंड में कुछ अलग ही प्लान चल रहा था. चौथे दिन टीम इंडिया ने टेस्ट में टी20 जैसी बैटिंग कर बांग्लादेश के होश उड़ा दिए. 

बांग्लादेश की टीम अपनी पहली पारी में 233 रन बना सकी थी. इसके बाद भारत ने 34.4 ओवर में 285 रन बनाकर पारी घोषित की. इसके बाद दूसरी पारी में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 26 रन है. बांग्लादेश की टीम अभी भारत से 26 रन पीछे है. स्टम्प्स के समय ओपनर शादमान इस्लाम 07 और मोमिनुल हक शून्य पर पवेलियन लौटे. 

भारत ने चौथे दिन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन, सबसे तेज 100 रन और सबसे तेज 200 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. टीम इंडिया ने सिर्फ 61 गेंद में ही 100 रन पूरे कर लिए थे. वहीं 200 के स्कोर कर भारतीय टीम 24.2 ओवर में ही पहुंच गई. 

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 51 गेंद में 72 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 12 चौके और दो छक्के निकले. रोहित शर्मा ने 11 गेंद में 23 रन बनाए. हिटमैन ने एक चौका और तीन छक्के लगाए. शुभमन गिल ने 36 गेंद में 39 और विराट कोहली ने 35 गेंद में 47 रनों की पारी खेली. केएल राहुल ने भी टी20 जैसी बैटिंग की. राहुल ने 43 गेंद में 68 रन बना डाले. उनके बल्ले से 7 चौके और दो छक्के निकले. 

अब पांचवें दिन टीम इंडिया 8 विकेट लेकर कानपुर टेस्ट में फतह हासिल कर सकती है. जिस तरह से पिच का रवैया है, पांचवें दिन बांग्लादेश की टीम दूसरे सेशन में ही ऑलआउट हो सकती है. भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा ने ड्रॉ होते टेस्ट को रोमांचक मोड़ पर खड़ा कर दिया है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
वनडे में बनेंगे 500 रन! वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज का सनसनीखेज दावा; गेंदबाजों में खौफ
वनडे में बनेंगे 500 रन! वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज का सनसनीखेज दावा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget