एक्सप्लोरर

IND vs BAN, 10th Warm-up Match: धोनी-राहुल ने शतक लगाए, बांग्लादेश के सामने 360 रन की चुनौती

IND vs BAN: धोनी और राहुल ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

World Cup 2019: दूसरे प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया ने के एल राहुल और एम एस धोनी के शतक की बदौलत बांग्लादेश के सामने 360 रन का लक्ष्य रखा है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 359 रन बनाए. दूसरे प्रैक्टिस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में करारी हार झेलने वाली टीम इंडिया ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि पिछले मैच की तरह इस मैच में भी भारत की शुरुआत खराब रही और तीसरे ओवर में महज पांच रन के स्कोर पर शिखर धवन 1 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभालने की कोशिश की, पर रोहित शर्मा 50 रन के स्कोर पर 42 गेंद में 19 रन बनाकर चलते बने. विराट कोहली इस मैच में बेहतर खेल रहे थे, हालांकि वो अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और 47 रन बनाकर आउट हुए. विराट के बाद बल्लेबाजी करने आए विजय शंकर भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए और महज 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद के एल राहुल और धोनी ने मिलकर मोर्चा संभाला और दोनों ने अपने शतक पूरे किए. के एल राहुल जहां 108 रन बनाकर आउट हुए, वहीं धोनी 113 रन बनाकर आखिरी ओवर में आउट हुए. राहुल के आउट होने के बाद धोनी को हार्दिक पांड्या का अच्छा साथ मिला. हार्दिक पांड्या ने तेज तरार 21 रन की पारी खेली. बांग्लादेश के लिए हसन और शकिब अल हसन ने 2 विकेट लिए, तो वहीं मोहम्मद और रहमाम  एक-एक विकेट झटकने में कामयाब रहे. टीमें : भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल. बांग्लादेश : तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मोहम्मद मिथुन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदूल्लाह, मोसादिक हुसैन, सब्बीर रहमान, मोहम्मद सैफुद्यीन, मेहदी हसन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), मुस्ताफिजुर रहमान, रूबैल हुसैन, अबु जायेद.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे ODI में टीम इंडिया ढेर, पडिक्कल और पाटीदार बुरी तरह फ्लॉप, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का कहर
तीसरे ODI में टीम इंडिया ढेर, पडिक्कल और पाटीदार बुरी तरह फ्लॉप
न्यूजीलैंड की नई ODI जर्सी हुई लॉन्च, भारत के खिलाफ नए रूप में दिखेंगे कीवी खिलाड़ी
न्यूजीलैंड की नई ODI जर्सी हुई लॉन्च, भारत के खिलाफ नए रूप में दिखेंगे कीवी खिलाड़ी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget