एक्सप्लोरर

IND vs AUS: इंदौर ने 2004 मुंबई टेस्ट की दिला दी याद, जब बेहद करीबी मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी थी पटखनी

Indore Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है. जहां कंगारू टीम को 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करना है वहीं भारत 10 विकेट हासिल करना चाहता है.

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इंदौर में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जब समाप्त हुआ तो ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति काफी मजबूत हो चुकी थी. उन्हें तीसरे दिन के इस मैच को अपने नाम करने के लिए सिर्फ 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करना है. हालांकि पिच से मिल रही स्पिन गेंदबाजों को मदद को देखते हुए मैच में उलटफेर की उम्मीदों को भी पूरी तरह से दरकिनार नहीं किया जा सकता है. साल 2004 में ऐसा ही एक मुकाबला दोनों ही टीमों के बीच में देखने को मिला था जब भारतीय टीम ने मैच को 13 रनों से अपने नाम किया था.

दरअसल साल 2004 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत का दौरा किया था तो उस समय सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथी पारी में जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य मिला था. हालांकि टीम भारतीय स्पिनरों के सामने ऐसी उलझी की सिर्फ 93 रनों पर सिमट गई और भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले को 13 रनों से अपने नाम किया था.

इस मैच भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी के दौरान अकेले 5 विकेट हासिल किए थे. इसके अलावा मुरली कार्तिक ने 3 जबकि अनिल कुंबले ने भी 1 विकेट हासिल किया था. इस टेस्ट मैच में अधिकतर समय ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा पूरी तरह से भारी दिख रहा था, लेकिन भारतीय स्पिनरों ने कमाल दिखाते हुए उन्हें 107 रनों के लक्ष्य का भी सफलतापूर्वक पीछा नहीं करने दिया.

ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी के दौरान मिली थी बड़ी बढ़त

मुंबई में खेले गए इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पहली पारी सिर्फ 104 रनों पर सिमट गई थी. जिसमें उस समय टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ ने पहली पारी ने सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद कंगारू टीम ने अपनी पहली पारी में 203 रन बनाते हुए 99 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली.

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में थोड़ा बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए 205 रन बनाए जिसमें वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थीं. इसके अलावा कप्तान द्रविड़ ने 27 और मोहम्मद कैफ ने 25 रनों की पारी खेली थी.

 

यह भी पढ़ें...

WPL में दिल्ली कैपिटल्स ने भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सौंपी कमान, मेग लैनिंग बनी कप्तान; देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget