एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 आज, वाशिंगटन और शिवम दूबे को मिलेगा मौका? जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

India Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 आज बेंगलुरु में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

India Playing 11 Vs Australia 5th T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है. ऐसे में आज बेंच पर बैठे कई खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. 

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले शिवम दूबे को अभी तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है. ऐसे में आज कप्तान सूर्यकुमार यादव उन्हें अंतिम ग्यारह में जगह दे सकते हैं. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वाइट बॉल सीरीज में चुने गए वाशिंगटन सुंदर भी आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. 

आसान नहीं होगा शिवम दूबे को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना

हालांकि, सूर्यकुमार के लिए शिवम दूबे को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना आसान नहीं रहने वाला है. दरअसल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार के रहते हुए टॉप ऑर्डर से छेड़खानी करना काफी मुश्किल भरा फैसला होगा. वहीं इसके बाद जितेश शर्मा और रिंकू सिंह हैं. ऐसे में शिवम को प्लेइंग इलेवन में फिट करना काफी मुश्किल काम है. 

अगर गायकवाड़ को आज आराम दिया जाता है तो फिर शिवम को मौका मिल सकता है. ऐसी स्थिति में अय्यर और जायसवाल पारी का आगाज कर सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव, चार नंबर पर शिवम दूबे, पांच नंबर पर जितेश शर्मा और छह नंबर पर रिंकू सिंह खेल सकते हैं. 

इसके बाद अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है. वहीं उनके साथ रवि बिश्नोई रहेंगे. फिर तेज गेंदबाजों में आवेश खान, मुकेश कुमार और दीपक चाहर रहेंगे. चाहर के होने से बैटिंग में गहराई रहेगी. 

पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- ऋतुराज गायकवाड़/शिवम दूबे, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर/अक्षर पटेल, दीपक चाहर, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई और आवेश खान. 

यह भी पढ़ें-

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हारिस रऊफ के नाम वापस लेने पर आया शाहीन अफरीदी का बयान, जानिए क्या कहा?

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
IND VS ENG: भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget