एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 209 का लक्ष्य, केएल राहुल की फिफ्टी के बाद हार्दिक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

IND vs AUS 1st T20: भारत के लिए केएल राहुल ने 55 रन बनाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में नाबाद 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली. हार्दिक ने आखिरी तीन गेंदों में लगातार तीन छक्के लगाए.

India vs Australia 1st T20: मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 में टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 209 रनों का लक्ष्य दिया. भारत के लिए केएल राहुल ने 55 रन बनाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में नाबाद 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली. हार्दिक ने आखिरी तीन गेंदों में लगातार तीन छक्के लगाए.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. तीसरे ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा 9 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. वह सिर्फ 2 रन ही बना पाए. उन्हें नाथन एलिस ने आउट किया. 

पांचवें ओवर में सिर्फ 35 के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला. इन दोनों ने मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले और टीम इंडिया की वापसी कराई. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई.

12वें ओवर में 103 के स्कोर पर केएल राहुल जोश हेजलवुज की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने 35 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले. इसके बाद 15वें ओवर में सूर्यकुमार भी आउट हो गए. उन्होंने 25 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 46 रन बनाए. 

दमदार वापसी के बाद अंत के ओवरों में टीम इंडिया ने लगातार विकेट खोए, लेकिन हार्दिक पांड्या पर इसका असर नहीं पड़ा और वह लगातार बड़े बड़े शॉट्स खेलते रहे. इस बीच अक्षर पटेल 6 और दिनेश कार्तिक 6 पवेलियन लौटे. 

इस बीच हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई करते रहे. हार्दिक ने सिर्फ 30 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए. उनके बल्ले से 5 छक्के और 7 चौके निकले. वहीं हर्षल पटेल चार गेंदों में सात रनों पर नाबाद लौटे.

ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं जोश हेजलवुड को दो और कैमरून ग्रीन को एक सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें : 

IND vs AUS: PCA ने युवराज और हरभजन को दिया बड़ा तोहफा, मोहाली स्टेडियम में दोनों के नाम की पवेलियन का किया उद्घाटन

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच से पहले युवराज से टिप्स लेते दिखे विराट कोहली, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget