एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तीसरे वनडे में बड़े बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में नवदीप सैनी की जगह तेज गेंदबाज टी नटराजन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा शुभमन गिल और कुलदीप यादव भी टीम में वापसी कर सकते हैं.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच बुधवार 02 दिसंबर को कैनबरा में खेला जाएगा. सीरीज के पहले दोनों मैच हारने के बाद विराट कोहली एंड कंपनी तीसरे वनडे में टीम में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी सीरीज जीतने के बाद कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकती है.

युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों मैचों में बेअसर दिख हैं. पहले वनडे में 10 ओवर में 89 रन लुटाने वाले चहल ने दूसरे वनडे में 9 ओवर में 71 रन दिए थे. ऐसे में तीसरे मैच में कप्तान कोहली उनकी जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका दे सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुलदीप का शानदार रिकॉर्ड है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ले रखी है.

मयंक की जगह शुभमन को मिल सकती है टीम में जगह

सलामी बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल दोनों ही मैचों में तेजी से रन बनाने के चक्कर में सस्ते में आउट हो गए थे. पहले वनडे में 22 रन बनाने वाले मयंक दूसरे मैच में 28 रन बना सके थे. अच्छी शुरुआत के बावजूद मयंक बड़ी पारी खेलने में फेल रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह अब शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है.

टी नटराजन कर सकते हैं डेब्यू

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक बेअसर रहे हैं. पहले मैच में 10 ओवर में 83 रन देने वाले सैनी ने दूसरे वनडे में सिर्फ सात ओवर में 70 रन दिए थे. ऐसे में तीरे मैच में कप्तान कोहली सैनी की जगह टी नटराजन को डेब्यू का मौका दे सकते हैं. वैसे, मध्यम गति के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी सैनी को रिप्लेस कर सकते हैं.

ऑस्ट्रेलियाई टीम भी कर सकती है बड़े बदलाव

पहले दोनों मैचों में जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे वनडे में कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकती है. डेविड वॉर्नर चोट के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे. उनके अलावा मिचेल स्टार्क और जोश हेडलवुड को भी आराम दिया जा सकता है. इनकी जगह सीन अबॉट और डेनियल सैम्स को मौका दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में ओपनिंग करने को तैयार हैं मार्नस लाबुशेन

World Test Championship पर ICC चेयरमैन का बड़ा बयान, शुरुआती सीजन हो सकता है आखिरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget